- चेन्नई-दिल्ली के बीच आईपीएल मैच पर मंडराने लगा है खतरा
kohram live desk : मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम के दो और ग्राउंड्समैन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक प्लंबर को भी कोरोना हो गया है। बता दें कि आईपीएल के 14वें सीजन का दूसरा मैच 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है। चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होनेवाले इस मुकाबले पर खतरा मंडराने लगा है। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के सूत्र के मुताबिक, दो और ग्राउंड स्टाफ और एक प्लंबर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले वानखेड़े स्टेडियम के 10 ग्राउंडस्टाफ कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
इसे भी पढ़ें : कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू, जानिए किस राज्य का क्या है हाल, धनबाद में क्यों लगा कर्फ्यू
इंडिया के 6 शहरों में खेली जाएगी टी 20 लीग
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। दुनिया की सबसे मशहूर टी20 लीग इस बार भारत के छह शहरों में खेली जाएगी। चेन्नई में 9 अप्रैल को मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मुकाबले से इस सीजन की शुरुआत होगी। दूसरा मैच 10 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
इसे भी पढ़ें :BREAKING : पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हुए कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली एम्स में भर्ती
प्रतिबंधों के साथ मैचों के लिए अनुमति
महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक ने कहा कि प्रतिबंधों के साथ मैचों के लिए अनुमति दी गई है। दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जो भी आइपीएल में भाग ले रहा है, उसे आइसोलेशन में एक स्थान पर रहना होगा। अधिक भीड़ नहीं हो सकती है। हमने यह स्पष्ट कर दिया है और इस आधार पर हमने अनुमति दी है।
इसे भी पढ़ें :हाथी ने वृद्ध को कुचल कर मार डाला, परिजनों ने की मुआवजे की मांग
इसे भी पढ़ें : IPL : RR के कप्तान पर भड़के फैंस, BCCI ने ठोका भारी जुर्माना…
इसे भी पढ़ें : Sachin Tendulkar के घर के बाहर गजब नजारा, उमड़ी भीड़… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मां चली गई, पर बेटा डटा रहा मैदान पर…
इसे भी पढ़ें : रांची की धरती से निकले 11 हॉकी सितारे, खेलेंगे एशिया कप…
इसे भी पढ़ें : महिला T20 वर्ल्ड कप 2026, जीतने वालों पर बरसेंगे नोट… जानें






