कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू, जानिए किस राज्‍य का क्‍या है हाल, धनबाद में क्‍यों लगा कर्फ्यू

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : देश में कोरोना की दूसरी लहर का कहर जारी है। संक्रमण की रफ्तार पिछली बार से भी तेज है। सोमवार को देशभर में 1 लाख से ज्‍यादा नये केस सामने आए। इससे पहले पिछले साल सितंबर के महीने में 97 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए थे। महाराष्ट्र में स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। वहां एक दिन में 47 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, जो कि एक रिकॉर्ड है। संक्रमण को देखते हुए वहां कई प्रकार की पाबंदियां लगाई गई है। महाराष्‍ट्र को दुनिया का सबसे बड़ा कोरोना हॉटस्‍पॉट माना गया है।

Read More : कोरोना की दूसरी लहर का कहर, धनबाद के 10 इलाकों में लगा कर्फ्यू

वहीं झारखंड की बात करें तो यहां भी कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू हो रही है। सरकारी अस्पतालों में बेड आदि संसाधन कम पड़ने लगे हैं। सोमवार को राज्‍य में 1086 संक्रमित मिले। जिसमें रांची से अकेले 569 पॉजिटिव की पुष्टि हुई। वहीं सोमवार को राज्‍य में 10 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई। इसके साथ ही झारखण्ड में कुल 128332 पॉजिटिव केस हो गए। वर्तमान में 5882 सक्रिय मामले, 121310 अबतक ठीक हुए और 1140 मरीज कोरोना से जंग हार गए। वहीं संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए धनबाद के 10 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। सभी 10 इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। राजधानी रांची के मेकॉन कॉलोनी को भी माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। यहां आने-जाने वाले हर व्‍यक्ति की जांच की जा रही है।

Read More : BREAKING : भूकंप@Bihar : पटना, किशनगंज समेत कई इलाकों में कांपी धरती

 महाराष्ट्र में 47 हजार से ज्यादा मामले

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेकाबू होती नजर आ रही है। यहां सोमवार को कोरोना के 47,288 नए मामले सामने आए हैं। कोरोना के चलते 155 लोगों की मौत भी हुई है। राज्य में कोरोना से मृत्यु दर 1.83 प्रतिशत हो गई है। 2,07,15,793 सैंपल में से 30,57,885 सैंपल पॉजिटिव पाए गए हैं। मौजूदा समय में 24,16,981 लोग होम क्वारंटीन में हैं और 20,115 लोग इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन किए गए हैं। राज्य में फिलहाल 4,51,375 सक्रिय मामले हैं।

Read More : 23 जवानों का हत्‍यारा हिडमा, दिखने में जितना शांत उतना ही निर्दयी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

अन्‍य राज्‍यों की भी हालत खराब

सोमवार को केरल में 2,357 नए मामले सामने आए। वहीं यूपी में 3,999, आंध्र प्रदेश में 1,326, राजस्‍थान में 2429 नये मामले सामने आए और 12 लोगों की मौत हुई। हिमाचल में एक बोर्डिंग स्कूल में 158 लोग संक्रमित मिले। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए नैनीताल हाईकोर्ट ने राजधानी देहरादून और हरिद्वार की सभी अदालतों को तत्काल प्रभाव से अगले दो सप्ताह के लिए बंद करने और सभी अधिकारी और कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लेने के आदेश दिए हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बंखेता गांव में गूंजा संदेश, ‘जिंदगी चुनिये, तंबाकू नहीं’…

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी के बंखेता गांव...

‘चोर-चोर’ के नारों के साथ ‘बनर्जी’ पर फेंके गये जूते-अंडे…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में कभी सत्ता के...

दनुआ घाटी में फिर हादसा, एक ही परिवार के 7 लोग…

Chauparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की खतरनाक दनुआ...

पॉक्सो आरोपी भेजा गया जेल…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव में नाबालिग लड़की से जुड़े...

राबड़ी आवास पर भारी बल के साथ पुलिस की एंट्री…

Patna : बिहार की राजनीति में शुक्रवार को उस...