kohram live desk : पटना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय करोल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि गत बुधवार को वह कटिहार भी गए थे। उन्होंने विभिन्न मंदिरों में की पूजा-अर्चना की थी। गोरखनाथ धाम मंदिर के साथ शहर स्थित मां काली मंदिर भी गए थे।
इसे भी पढ़ें : कोरोना की दूसरी लहर बेकाबू, जानिए किस राज्य का क्या है हाल, धनबाद में क्यों लगा कर्फ्यू
कटिहार दौरे के दौरान मिले थे अधिकारियों से
कटिहार दौरे के दौरान चीफ जस्टिस ने आलाधिकारियों से मिलकर जिले में कोरोना की स्थिति के बारे में जानकारी ली थी। परिसदन में उन्हें गार्ड आफ आनर भी दिया गया था। इस दौरान जिला जज सहित कई न्यायिक पदाधिकारी, जिलाधिकारी कंवल तनुज, पुलिस कप्तान विकास कुमार, सदर एसडीपीओ अमरकांत झा व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : बिहार के बाद अब बंगाल और असम में भी कांपी धरती, इतनी तीव्रता से आया भूकंप






