spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

वैलेंटाइन डे पर पुलिस ने कराई 15 नक्‍सलियों की शादी, SP बने बाराती, बजाया ढोल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

छत्‍तीसगढ़ : वैलेंटाइन डे के मौके पर छत्‍तीसगढ़ पुलिस ने एक अनोखा काम किया, जिसकी हर ओर सराहना की जा रही है। प्‍यार के इस खास दिन पर छत्‍तीसगढ़ की दंतेवाड़ा पुलिस ने 15 पूर्व नक्‍सलियों को शादी के बंधन में बंधवाया और उनके सुखमद दांपत्‍य जीवन की कामना की। शादी के मौके पर उनके परिजन भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : बहन का अवैध संबंध भाई को गुजरा नागवार, फिर कर दिया ये…

शादी के मौके पर जिले के SP डॉ अभिषेक पल्लव बाराती बनकर शामिल हुए। इस दौरान SP ने पारंपरिक तरीके से ढोल बजाते और नाचते हुए लड़की वालों के घर पहुंचे, जहां उनका स्‍वागत किया गया।

यहां याद दिला दें कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों में एक जोड़ा ऐसा था, जिसमें पुरुष और महिला दोनों ही नक्सली थे। नक्सल संगठन में रहते हुए दोनों के बीच प्यार पनपा और अब सरेंडर कर शादी के बंधन में बंधे। शादी करने वाले सभी नक्सलियों ने हाल के दिनों में ही सरेंडर किया था। दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने मीडिया को बताया कि पिछले 6 महीनों में ही ये सभी नक्‍सली हथियार डालकर मुख्‍यधारा में वापस लौटे हैं। से सभी इनामी भी थे।

इसे भी पढ़ें : वेलेंटाइन डे के दिन पिस्टल की नोक पर बोला ‘आई लव यू बाबू’ फिर हुआ ये…

बता दें कि दंतेवाड़ा एक घोर नक्‍सल प्रभावित जिला है। नक्‍सलियों का प्रभाव यहां वर्तमान में भी काफी है। यहां नक्‍सली कई बड़ी वारदात को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस प्रशासन लगातार प्रयास कर रही है कि नक्‍सलियों को मुख्‍यधारा से जोड़ा जाए। वर्तमान में सरकार की सरेंडर पॉलिसी के तहत नक्‍सली मुख्‍यधारा से जुड़ भी रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : खलिहान में लगी आग, जिंदा जल गए तीन लोग

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...