spot_img
spot_img
spot_img

बहन का अवैध संबंध भाई को गुजरा नागवार, फिर कर दिया ये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बाराबांकी : एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां एक भाई ने अपनी सगी बहन को मौत के घाट उतार दिया। कारण था बहन का दूसरे लड़के के साथ अवैध संबंध। मामला यूपी के बाराबंकी जिले की है। पुलिस ने जब मामले की छानबीन शुरू की तो उसे लड़की के भाई पर शक हुआ। पुलिस ने जब गहनता से इसकी जांच-पड़ताल की तो एक हैरान करने वाले नतीजे पर पहुंची। पुलिस के खुलासे से हर कोई हैरान रह गया। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया अवैध संबंधों के चलते भाई ने ही अपनी बहन को काटकर मार डाला था।

इसे भी पढ़ें : वेलेंटाइन डे के दिन पिस्टल की नोक पर बोला ‘आई लव यू बाबू’ फिर हुआ ये…

बाराबंकी जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र के सेनपुरव गांव के रहने वाले एक भाई ने अपनी सगी बहन की हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां लड़की का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की तहकीकात शुरू की तो हत्या के पीछे भाई की नाराजगी सामने आई। वह बहन से प्रेमी के साथ रहने से नाराज था।

पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक लड़की की शादी कुछ दिन पहले मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में हुई थी। लेकिन लड़की का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था जो शादी के बाद भी जारी था। वह उस  युवक के संपर्क में शादी के बाद भी थी। कुछ दिन बाद ससुराल से आकर वह प्रेमी के साथ चली गई। जिससे उसके भाई को इतना गुस्‍सा आया कि उसने उसे मारने की योजना बनाई।

इसे भी पढ़ें : वैलेंटाइन डे पर इश्क फरमाना पड़ा महंगा आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ाये और फिर…

इसके बाद योजना बद्ध तरीके से भाई ने बहन को यह कहकर अपने साथ ले गया कि चलो तुम्हें प्रेमी के साथ ही रहना है तो चलो हम तुम्हें वहां छोड़ आते हैं। जिसके बाद वह बहन को अपनी बाइक पर बिठाकर फतेहपुर थाना क्षेत्र के गुडौली नहर के पास एक सुनसान जगह पर ले गया और बाइक में रखे धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार का बहन को मार डाला और फरार हो गया। आसपास के लोगों ने जब महिला की लाश खून से लतपथ देखी तो पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज कर घटना की जांच शुरू कर दी। लोगों से पूछताछ एवं अन्य साक्ष्यों से पता चला कि भाई ने ही बहन की हत्या को अंजाम दिया है। पुलिस ने हत्यारे भाई को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ की तो भाई ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...

यूपी BJP की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...

वैभव के छोटे भाई का बड़ा धमाका, क्या कर डाला… जानें

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट को वैभव सूर्यवंशी के रूप...

एक साथ मिली मां-बेटों की ला’शें, तहलका…

Gumla : गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र के मनातू...