Hazaribagh (Sunil Sahu): एनटीपीसी केरेडारी व चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना में हिंदी पखवाड़ा का शुभारंभ हुआ। केरेडारी परियोजना प्रमुख फैज़ तैय्यब एवं चट्टी बरियातू परियोजना प्रमुख बीएम सिंह ने सिकरी कार्यालय के सभाकक्ष में सभी सह-कर्मियों व अधिकारीयों के साथ दीप प्रज्वलित कर हिंदी राजभाषा के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया। परियोजना प्रमुख के साथ सबके अपने कार्य में हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग की शपथ ली। मौके पर परियोजना के अपर-महाप्रबंधक बिनय कुमार, वीसी दुबे, एसपी गुप्ता, कालिया एस. मूर्ति, सीताराम माजी, उप-महाप्रबंधक नीरज गौतम, सुनील चौधरी, रमेश कुमार एवं अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
पूरे भारत को जोड़ने वाली हिंदी भाषा पर गर्व करने का दिन
समारोह का संचालन परियोजना के उप-प्रबंधक श्याम कुमार शर्मा ने किया। बताया कि आजादी मिलने के दो साल बाद 14 सितबंर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी को राजभाषा घोषित किया गया था। इस निर्णय के बाद हिंदी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिए राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को हर साल हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। फैज़ ने अपने संबोधन में बताया कि यह दिन पूरे भारत को जोड़ने वाली भाषा हिंदी पर गर्व करने का दिन है। आज 21वी सदी में हिंदी भाषा को पूरे विश्व में बेहद सम्मान दिया जाता है। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर के कई देशों में हिंदी बोली जाती है। बीएम सिंह ने कहा कि हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हमें राजभाषा हिंदी के गौरव एवं प्रतिष्ठा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहना होगा। समझना होगा कि भाषा मानव, समाज और देश के संगठन की अंतःशक्ति है। हम सभी को अपने आचरण में सकारात्मक विकास लाने के लिए राजभाषा हिंदी का ज्ञान अर्जित करने का संकल्प लेना चाहिए।
14 से 29 सिंतबर तक हिंदी पखवाड़ा
प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को ‘हिंदी दिवस’ मनाया जाता है और 14 से 29 सितंबर तक हिंदी पखवाड़ा मनाया जाता है। इस सिलसिले में एनटीपीसी केरेडारी एवं चट्टी बरियातु द्वारा 15 दिनों तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। परियोजना के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को राजभाषा हिंदी में काम करने के लिए प्रोत्साहित करने को हिंदी में टिप्पण एवं आलेखन तथा अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इसके साथ ही साथ परियोजना प्रभावित ग्रामों के विद्यार्थियों में भी राजभाषा हिंदी के प्रति अभिरुचि उत्पन्न करने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
प्रतियोगिताओं में उत्साह से भाग लेते हैं सभी
हिंदी पखवाड़ा के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में सभी अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी उत्साह से भाग लेते हैं। कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाता है, जिसके लिए विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रतियोगिताएँ आयोजित कर विजेताओं को पुरस्कृत किया जाता है। मानव संसाधन विभाग द्वारा हिंदी पखवाड़ा के समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह होता है। इसमें विजेताओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया जाता है।
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत के घर पहुंच गया शिक्षकों का हुजूम… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : “कबूतरबाजी” में दलेर मेहंदी को हाई कोर्ट से बड़ी राहत…
इसे भी पढ़ें : हेमंत कैबिनेट का बड़ा फैसला : झारखंड में 1932 खतियान, OBC को 27% रिजर्वेशन
इसे भी पढ़ें : अपराधियों के उठते फन को कुचल देने का फरमान
इसे भी पढ़ें : युजवेंद्र चहल की वाइफ की इंडस्ट्री में एंट्री, सामने आया फर्स्ट लुक










