Deoghar : देवघर पुलिस ने 14 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से इन 26 मोबाइल, सिमकार्ड, 3 ATM और 3100 रुपए कैश मिले। पूछताछ में अपराधियों ने जब मुंह खोला तो पुलिस दंग रह गई। पुलिस को दिये अपने बयान में इन लोगों ने बताया कि दिल्ली, मुंबई, UP और छत्तीसगढ़ के सैकड़ों लोगों को चूना लगा चुके हैं। पकड़े गए आरोपियों में से एक पर छत्तीसगढ़ में मामला दर्ज है।
देवघर के पुलिस कप्तान धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि ये अपराधी तरह-तरह के हथकंडा अपनाकर लोगों को चूना लगाने का काम करते हैं। यह फ्री मोबाइल रिचार्ज का प्रलोभन दे रहे हैं। अलग-अलग कंपनियों के कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों को फोन करते हैं। कई बार लोग इनके झांसे में आकर अपनी गोपनीय जानकारियां इनके साथ साझा कर देते हैं। इसके आधार पर यह बैंक अकाउंट से अवैध निकासी कर लेते हैं।
गिरफ्तार अपराधियों में जसीम अंसारी, मोबिन अंसारी, इनायत अंसारी, जावेद अख्तर, सद्दाम अंसारी, इन्ताज अंसारी, सफाउल अंसारी, सरफराज अंसारी, निजाम अंसारी पालोजोरी थाना क्षेत्र के अंगवाली गांव का रहनेवाला है। वहीं हाशिम अंसारी, नवाज वारसी, सज्जाद अंसारी, अब्दुल जब्बार बरमसोली गांव तथा हैदर अली जामताडा के नारायणपुर थाना क्षेत्र के जादूडीह गांव का रहने वाला है। सभी गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें : बाइक सवार पर बाघ ने किया हमला, चबा गया हाथ, फिर लोगों ने किया…
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, झारखंड के हैं रहनेवाले
इसे भी पढ़ें : स्पोर्ट्स बैग में लेकर घूम रहा था कारोबारी की लाश, देखिये क्या बोले SSP…
इसे भी पढ़ें : ‘ड्रीम में एंट्री’ गाने में दिखी Khesari Lal Yadav-Akshara Singh की सिजलिंग केमिस्ट्री
इसे भी पढ़ें : अब हवा में भी कर सकते हैं प्यार और Sex, खर्च करने होंगे सिर्फ इतने पैसे
इसे भी पढ़ें : शराब की दुकानों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानें क्या..
इसे भी पढ़ें : पत्नी को जला रहा था दरिंदा, पड़ोसियों ने पूछा तो कहा- मांस भून रहा हूं
इसे भी पढ़ें : iPhone में Dual Sim Card और Memory card क्यूं नही होता












