spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

गढ़वा में बड़ा हादसा, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, 5 का क्या हुआ देखें…

Date:

spot_img
spot_img

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा) : गढ़वा के श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हो गया। होली के जुलूस में चल रहे डीजे लदे अनियंत्रित पिकअप ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को रौंद दिया पिकअप की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही 2 महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। वही 5 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गरबांध के पाटगढ़ टोले में शुक्रवार शाम चार बजे हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गरबांध के पाटगढ़ टोले में स्थानीय लोगों ने होली का जुलूस निकाला था। जुलूस में शामिल सभी लोग पिकअप वाहन पर लगे डीजे की धुन पर मस्ती में थिरक रहे थे। बड़ी संख्या में लोग खड़े होकर इसका आनंद ले रहे थे। इसी बीच किसी ने अचानक पिकअप को चाबी से स्टार्ट कर तेज गति से बढ़ा दिया। जिसकी चपेट में आने से दो महिला यशोदा देवी और कमोदा देवी की दर्दनाक मौत हो गयी। इस हादसे में पांच लोग मुनारी उरांव की पत्नी संझरिया देवी, विनोद उरांव की पुत्री नागवंती कुमारी एवं सुगवंति कुमारी, जायसवाल उरांव की पुत्री रिंकू कुमारी, प्रेमचंद उरांव की पुत्री संजू कुमारी घायल हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीन लोग संझरिया देवी, नागवंती कुमारी एवं रिंकू कुमारी की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बाहर रेफर कर दिया। जबकि दो लोगों का अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। हादसे के संबंध में बताया जाता है कि वाहन का ड्राईवर वाहन को बंद कर उसमें चाबी लगा छोड़ नीचे खड़ा था। इसी दौरान किसी ने पिकअप को स्टार्ट कर आगे बढ़ा दिया। हादसे के बाद ड्राइवर भाग गया।उधर घटना के बाद उत्तेजित ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ घटनास्थल पर धरने पर बैठ गये। पुलिस इंस्पेक्टर राजेश कुमार और थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार वहां कैम्प किये हुये हैं।

इसे भी पढ़ें :

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...

IPL स्टार क्रिकेटर गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने लगाया ये इल्जाम…

West Bengal : क्रिकेट के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: