spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

1260 किलोग्राम डोडा जब्त, तस्कर फरार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribag: बरही थाना की पुलिस ने शनिवार देर शाम गुप्त सूचना के आधार पर पंचमाधव धोबियाडीह रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप जीटी पर भारी मात्रा में डोडा फल से लदा एक ट्रक संख्या आरजे 07 जीसी 4665 को पकड़ा है। ट्रक के डाला से प्लास्टिक के 98 बोरे में करीब 1260 किलोग्राम डोडा का फल बरामद किया गया है। लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। कार्रवाई डीएसपी नाजीर अख्तर व सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो के नेतृत्व में की गयी। इस बाबत रविवार को बरही थाना में डीएसपी नाजिर अख्तर व पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी ने प्रेसवार्ता की।

Read More : देखिए, कल रात क्यों शबनम ने पी लिया जहर…

प्रेस वार्ता के दौरान डीएसपी ने बताया

डीएसपी ने बताया कि उन्हें एवं थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली कि पंचमाधव स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप जीटी रोड़ एक मालवाहक ट्रक (संख्या आरजे 07 जीसी 4665) में अवैध रूप से डोडा का फल लोड कर खड़ा किया हुआ है। सूचना मिलते ही छापामारी दल गठित करते हुए ट्रक को पकड़ा गया. इस बाबत बरही थाना में कांड संख्या -191/21, दिनांक 30.5. 21, धारा 414, 467, 468, 471, 34 भादवि, 15 (सी)/18(बी)/22/25 एनडीपीएस एक्ट के के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की गहन छानबीन की जा रही है। साथ ही बताया गया कि मौके पर किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, ट्रक में ट्रक से सम्बंधित कागजात एवं एक ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया है, जिसकी भी जांच की जा रही है।

Read More :  भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी की पहली तस्वीर आई सामने, देखें क्या है हाल

छापामारी दल में थे शामिल

छापामारी दल में डीएसपी नाजिर अख्तर, सीओ अरविंद देवाशीष टोप्पो, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी, पु.अ.नि. प्रवीण कुमार, स.अ.नि सुधीर खलखो व बरही थाना के सशक्त बल शामिल थे।

Read More : TPC के एरिया कमांडर समेत 7 उग्रवादियों को पुलिस ने दबोचा, ऐसे मिली सफलता

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षक आत्महत्या मामले में बड़ा एक्शन, BSA शालिनी गिरफ्तार…

Bihar : शिक्षक आत्महत्या मामले में लंबे समय से...

RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंकने का प्रयास, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात…

Ranchi : राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक...

NEET परीक्षा से पहले Telegram बैन, हाईकोर्ट पहुंची कंपनी…

Delhi : नीट यूजी परीक्षा को लेकर टेलीग्राम और...