spot_img
spot_img
spot_img

TPC के एरिया कमांडर समेत 7 उग्रवादियों को पुलिस ने दबोचा, ऐसे मिली सफलता

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • भारी मात्रा में हथियार, गोली, वर्दी और लेवी के रुपये जब्‍त

Latehar : लातेहार पुलिस को रविवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने टीपीसी के एरिया कमांडर रमेश गंझू उर्फ़ बोड़ा सहित सात उग्रवादियों को धर दबोचा। लातेहार एसपी प्रशांत आनंद को मिली गुप्त सूचना मिली थी कि बालूमाथ थाना के शेरगढ़ा के पास टीपीसी के उग्रवादी किसी व्यवसायी से लेवी की राशि वसूलने पहुंचने वाले हैं। सूचना पर एएसपी अभियान विपुल शुक्ला के नेतृत्व में गठित छापामारी दल ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए उग्रवादियों को धर दबोचा। उग्रवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोली, वर्दी और लेवी के रूप वसूली गई राशि को पुलिस ने जब्‍त किया है।

छापामारी दल ने सबसे पहले टीपीसी के तीन उग्रवादियों को एक लोडेड देशी रिवाल्वर और तीन सेट वर्दी के साथ पकड़ा। कड़ाई से पूछताछ में उनलोगों ने अपने साथियों के नाम और पता बताया। जिसके आधार पर शेरगड़ा के झरी साव को लेवी के 20 हज़ार रुपयों के साथ गिरफ्तार किया गया। एएसपी विपुल पांडेय ने बताया कि झरी निशानदेही पर कार्रवाई कर बालूमाथ के बकरु टोला भेलवाही से टीपीसी के एरिया कमांडर रमेश गंझू उर्फ़ बोड़ा जी को एक सेमी ऑटोमेटिक राइफल, 136 जिन्दा गोली और लेवी के रुपयों के साथ पकड़ा गया। इसी क्रम में तीन अन्य उग्रवादी भी पकड़े गए। उनके पास से 1 लाख 47 रुपया नकद, कपड़ा समेत अन्‍य सामग्री बरामद की गई। वहीं मौके से चार अन्य उग्रवादी भागने में सफल रहे।

एएसपी ने बताया कि एरिया कमांडर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित है। उसके विरुद्ध ज़िले के बालूमाथ, चंदवा और हेरहंज, चतरा के टंडवा व अन्य सीमावर्ती थानों में एक दर्जन से ज्यादा रंगदारी, आगजनी और हत्या के मामले दर्ज हैं।

Read More : देखिए, कल रात क्यों शबनम ने पी लिया जहर…

Read More :  भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चौकसी की पहली तस्वीर आई सामने, देखें क्या है हाल

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

प्रेमानंद महाराज बोले, सुबह की ये 5 आदतें बदल सकती हैं आपकी किस्मत!

Kohramlive : भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव और सफलता...

झारखंड के पशु चिकित्सकों को बड़ी सौगात… जानें

Ranchi : झारखंड के पशु चिकित्सकों के लिये लंबे...

500 में 500 अंक, रांची की बेटी बनीं राष्ट्रीय टॉपर…

Ranchi : रांची की होनहार बेटी अवनी केजरीवाल ने CBSC...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...