Dumka : झारखंड के गवर्नर सी.पी. राधाकृष्णन ने छात्र-छात्राओं से कहा कि वह हुनरमंद बनकर समाज के गरीबों की मदद करें। उनकी सेवा करें। सहृदय बन हर किसी की मदद करने की प्रवृत्ति सदैव रखें। यह सब गवर्नर सी.पी. राधाकृष्णन आज दुमका के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में आयोजित सातवें दीक्षांत समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने इस मौके पर 111 छात्र-छात्राओं को मेडल और डिग्रियां प्रदान की। छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए गवर्नर ने कहा कि वह खूब तरक्की करें। अपने परिवार, समाज, देश के प्रति जवाबदेह बनें।
गवर्नर ने कहा कि सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय जो संथाल परगना में स्थापित है, यह वीरों की भूमि है। जहां से सिदो कान्हू जैसे वीर योद्धाओं ने अपने समाज के लिए सर्वस्व न्योछावर किया। उन्होंने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि हमारा देश तेजी से प्रगति कर रहा है, पूरी दुनिया में हम लोग पांचवीं आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित हो चुके हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि हमारा देश युवाओं का देश है। यह देश की बड़ी पूंजी है। मौके पर एसकेएम यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ सोनाझरिया मिंज, रजिस्ट्रार प्रो.संजय कुमार सिन्हा, परीक्षा नियंत्रक जय कुमार साह सहित विश्विद्यालय के तमाम छोटे बड़े अधिकारी मौजूद थे। वहीं दुमका के डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल, DC रविशंकर शुक्ला और SP अंबर लकड़ा भी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को दिया ‘फाइव फोल्ड स्ट्रेटेजी’ अपनाने की सलाह…देखें
इसे भी पढ़ें :महंगी हुई बिजली, 24.1% की बढ़ोतरी…देखें कहां
इसे भी पढ़ें :राजधानी में बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट…देखें
इसे भी पढ़ें :राहुल गांधी को कोर्ट ने सुनाई दो साल की सजा…देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :CID की अपील, अपने मोबाइल पर कभी न करें यह काम… देखें क्या
इसे भी पढ़ें :जीवन जीने का अंदाज बदल देगा 5जी : आकाश अंबानी
इसे भी पढ़ें :बिहार के 5 और झारखंड का 1 और शहर हुआ Jio True 5G












