Deoghar : घर बैठे ऑनलाइन तरीके से लोगों को लाखों का चूना लगाने वाले 11 साइबर अपराधी धरा गये। उनके पास से जो कुछ मिला उसे देख पुलिस दंग रह गई। इनलोगों के पास से एक हुंडई वरना कार, 22 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 35 सिम कार्ड, 7 एटीएम, 32 हजार कैश, 4 पासबुक, 4 चेक बुक और SBI के कुछ कागजात मिले हैं। शनिवार की रात देवघर पुलिस ने एक साथ 2 थाना क्षेत्रों के 4 गांवों में छापेमारी कर सभी को दबोचा। गिरफ्तार अपराधियों ने ठगी के संबंधित कई कांडों के बारे में पुलिस को बताया। साथ ही कई अन्य लोगों के नाम और ठिकानों के बारे में भी बताया है। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
पुलिस अधीक्षक धनंजय कुमार सिंह के निर्देश पर साइबर पुलिस ने सारठ थाना क्षेत्र के कुरुमटांड़,झगराही एवं बगदाहा गांव तथा देवीपुर थाना क्षेत्र के कपसा गांव में छापेमारी की। जांच में पता चला कि साइबर अपराधी ऑनलाइन तरीके से देश-दुनिया के लोगों को चूना लगाकर लाखों कमा रहे हैं। ठगी के इन्हीं पैसों से अपने लिए महंगी गाड़ियां, कपड़े, गहने की खरीद कर रहे हैं।
इनकी हुई गिरफ्तारी
गोविंद मंडल, दूरजू राणा, संजय लाल, छोटू राणा, दीनानाथ मंडल, राहुल कुमार मंडल, राज कुमार मंडल, जितेंद्र मिर्धा, छोटू मिर्धा, पवन मिर्धा, शैलेश दास को गिरफ्तार किया गया।
इसे भी पढ़ें : अंदर से आया फरमान, पैसा भेजो वरना यही हाल होगा तेरे बेटे का… कमजोर दिल वाले यह वीडियो न देखें…
इसे भी पढ़ें : सबकी जुबां से यही निकला… यह बहुत खराब हुआ
इसे भी पढ़ें : नई नवेली दुल्हन का वीडियो हुआ वायरल, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :वोटर आईडी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, जानिये क्या…














