रांची : झारखंड के पाकुड़ जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में एक विवाहिता महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर मुफ्फसिल थाने की पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए 11 युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
क्या है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार 13 अप्रैल रात को महिला शौच के लिए गयी थी। तभी गांव के कुछ मनचलों ने महिला को कब्जे में लेकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। फिर धमकी देते हुए किसी को बताने से मना कर दिया। घटना में पीड़िता की तबियत खराब हो गयी। वहीं पुलिस के पास मामला गुरुवार रात 8 बजे पहुंचा।
मामला पहुंचते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है जबकि एक आरोपी फरार था जिसकी गिरफ्तारी भी कर ली गयी है। एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने बताया कि इस घटना में सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिये गये हैं। आगे की कार्रवाई जारी है।
इसे भी पढ़ें :लूटे गये 1.25 करोड़ में 90 लाख बरामद, 4 धराये, अपराधियों को गेम देने वाला निकला करीबी दोस्त
इसे भी पढ़ें: रांची की यह तस्वीर डराने वाली है, श्मशान में लग रही लाशों की लाइन








