रांची : लूटे गए एक करोड़ 25 लाख रुपये में से पुलिस ने 90 लाख रुपये बरामद कर लिया है। मामले में अबतक 4 आरोपियों को पुलिस ने धर दबोचा है। गिरफ्तार आरोपियों में अपराधियों को गेम देने वाला कारोबारी का करीबी ही निकला। चारों आरोपियों की गिरफ्तारी चुटिया, पुंदाग और हिंदपीढ़ी क्षेत्र से हुई है। गिरफ्तार आरोपियों में एक कारोबारी का करीबी दोस्त ही निकला। गिरफ्तार अपराधियों से पुलिस को कई अहम जानकारी मिली है। उसी जानकारी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने लूट के 90 लाख रुपये बरामद कर लिया है। बाकी रुपये की बरामदगी को लेकर के प्रयास के जुटी है।
इसे भी पढ़ें : #Jharkhand में नहीं लगेगा #LockDown : मंत्री
यहां याद दिला दें कि सोमवार की सुबह करीब 6:00 बजे हथियार के बल पर अपराधियों ने निकेश मिश्रा से 12500000 रुपए लूटकर फरार हो गए थे। जानकारी मिलते ही पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई थी। मौके पर हटिया एएसपी समेत कई अधिकारी पहुंचे थे। पास में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ में जुटी थी। 4 दिन की कड़ी मशक्कत और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने लूटकांड के 4 आरोपियों को धर दबोचा।
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के ओबरिया रोड में सुबह करीब 6:00 बजे के आसपास व्यापारी निकेश मिश्रा अपने साथियों के साथ कार में 12500000 रुपए लेकर महाजन के पास जमा कराने जा रहे थे। इसी दौरान अपराधियों ने ओबरिया रोड पर कार को ओवरटेक कर रोका और फिर रिवॉल्वर की नोक पर सभी को कार से उतारकर रुपयों से भरा बैग लेकर आराम से फरार हो गए थे। व्यापारी निकेश मिश्रा ने तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी थी।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : राजधानी रांची में सुबह-सुबह 1.25 करोड़ की लूट, इस अंदाज में दिया घटना को अंजाम






