spot_img

एक और अस्‍पताल में आग बनी जानलेवा, 14 मरीज समेत 16 की मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

भरूच : महाराष्‍ट्र के बाद अब गुजरात के भरूच शहर के पटेल वेलफेयर हॉस्पिटल में कोरोना केयर वार्ड में अचानक आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि आईसीयू वार्ड में पहुंच गई। जिसकी चपेट में आकर 16 लोगों की मौत हो गई। आग लगने से अस्‍पताल में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने काफी मशक्‍कत के बाद आग पर काबू पाया।

Read More : डॉ करमा उरांव के बड़े बेटे धर्मेश को भी निगल गया कोरोना, मुंबई में ली आखिरी सांस

घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे की है। हॉस्पिटल में फंसे लोगों को बचाने का कार्य जारी है। वहीं भरूच के जिस कोविड केयर सेंटर में आग लगी, उसके ट्रस्टी जुबैर पटेल ने कहा कि यह घटना न सिर्फ हमारे लिए बल्कि पूरे भरूच के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस की सहायता से मरीजों को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया। उन्होंने कहा कि आग लगने की इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 14 मरीज और दो स्टाफ नर्स, कुल 16 लोगों की जान चली गई।



 

Read More : #DGP नीरज सिन्‍हा ने दी कोरोना को मात, अस्‍पताल से मिली छुट्टी  

बताया जा रहा है कि कोरोना वार्ड में करीब 49 मरीज भर्ती थे, जिसमें से 24 मरीज आईसीयू में थे। वहीं हादसे में हुए घायलों को इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

गुजरात के सीएम विजय रूपानी ने मुआवजे का एलान किया. उन्होंने कहा कि मैं मरीजों, डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं, जिन्होंने भरूच अस्पताल के आग हादसे में अपनी जान गंवाई है. राज्य सरकार दुर्घटना के पीड़ितों में से प्रत्येक के परिवारों को 4 लाख रुपये की सहायता प्रदान करेगी।

Read More : BREAKING : कोरोना ने ली एक और IAS की जान, बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने तोड़ा दम

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के शिक्षा तंत्र में नई ताकत, 1,042 सहायक शिक्षक नियुक्त…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्राथमिक और मध्य विद्यालयों...

CBSE की नई गाइडलाइन जारी… जानें क्या

Kohramlive : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने थ्री-लैंग्वेज...

हेल्थ इंश्योरेंस क्लेम होगा पहले से कहीं आसान…

Kohramlive : देश की स्वास्थ्य व्यवस्था अब तेजी से...

जुलाई में इतने रोज बैंक रहेंगे बंद, कहीं काम न अटक जाये… जानें

Kohramlive : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2026...