spot_img

मुजफ्फरपुर आश्रय गृह से 10 बच्चे फरार…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार के मुजफ्फरपुर के मुशहरी थाना क्षेत्र स्थित नरौली वृहद आश्रय गृह से 10 बच्चों के फरार होने की घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में तहलका मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बाल संरक्षण विभाग की टीम जांच में जुट गई है। खबर है कि बीते रविवार की देर रात आश्रय गृह से बच्चे फरार हुये।

दो बच्चों को पुलिस ने किया बरामद

  • पुलिस के अनुसार दो बच्चों को सही-सलामत खोज निकाला गया।
  • अन्य बच्चों की तलाश जारी है।
  • लगातार छापेमारी और खोजबीन की जा रही है।
  • आसपास के इलाकों में जांच हो रही है।

खिड़की की छड़ हटाकर भागने की आशंका

  • प्राथमिक जांच में आश्रय गृह की पहली मंजिल की एक खिड़की में गड़बड़ी मिली है।
  • खिड़की की एक छड़ गायब मिली।
  • बच्चों के पाइप के सहारे नीचे उतरने की आशंका है।
  • फरारी की पहले से योजना बनाये जाने की संभावना है।
  • जांच के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी लापरवाही सामने आई।

सुरक्षा को लेकर उठे सवाल

  • आश्रय गृह का CCTV लंबे समय से खराब था।
  • बच्चों की गतिविधियों की निगरानी नहीं हो रही थी।
  • अधिकारियों ने इसे गंभीर लापरवाही माना है।
  • रात एक बजे तक सभी बच्चे मौजूद थे।
  • खबर है कि आश्रय गृह में कुल 46 बच्चे रह रहे थे।

सुरक्षा में तैनात थे जवान और प्रहरी

  • आश्रय गृह में सुरक्षा के लिये होमगार्ड जवान और रात्रि प्रहरी की ड्यूटी लगाई गई थी।
  • इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के फरार होने से लापरवाही उजागर हुई है।
  • घटना के बाद प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
  • अधिकारियों का कहना है कि लापरवाही मिलने पर कार्रवाई होगी।

इसे भी पढ़ें : चचेरे भाई से पूछताछ में खुला ह’त्या का राज…

इसे भी पढ़ें : थानेदार सस्पेंड, आदेश नहीं मानने का लगा इल्जाम…

इसे भी पढ़ें : जंगल में मिले वोटर कार्ड, ATM और पैन कार्ड, जांच में जुटी पुलिस…

इसे भी पढ़ें : कई ट्रेनें रद्द, कई के बदले रूट… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : NEET UG 2026 परीक्षा रद्द… जानें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...