आजादनगर में 10 बेड के आइसोलेशन सेंटर को मिली प्रशासनिक अनुमति

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

स्‍थानीय युवाओं ने कुणाल षाड़ंगी और स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री का जताया आभार

जमशेदपुर : अब मानगो अंतर्गत पब्लिक वेलफेयर हाई स्कूल में दस बेड वाली आइसोलेशन सेंटर का संचालन होगा। अस्पतालों में बेड की कमी को देखते हुए कुछ दिनों पूर्व दस बेड के आइसोलेशन सेंटर के संचालन की इच्छा ज़ाहिर करते हुए मानगो की लगभग एक दर्जन अल्पसंख्यक संस्थाओं ने संयुक्त रूप से आइसोलेशन सेंटर तैयार कर उसके संचालन का मन बनाया था। इसके लिए बीते 04 मई को जिले के सिविल सर्जन से अनुमति के लिए लिखित अनुरोध किया गया था। इसके बावजूद प्रशासन के स्तर से अनुमति नहीं मिल रही थी। आजादनगर के स्थानीय भाजपा नेता मोहम्मद निसार एवं फ़ातिमा शाहीन ने इस मामले को पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के संज्ञान में लाकर आवश्यक हस्तक्षेप के लिए निवेदन किया था। कुणाल षाड़ंगी ने इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर विचार करने का अनुरोध जिला उपायुक्त से किया था। वहीं वे लगातार सिविल सर्जन से भी इस आशय में जरूरी सहयोग करने का आग्रह करते रहें। इसका प्रतिफल रहा कि सोमवार को सिविल सर्जन ने मानगो के पब्लिक वेलफेयर हाई स्कूल में आइसोलेशन सेंटर संचालित करने की सशर्त अनुमति दे दी।

Read More : ADG नवीन कुमार के ड्राइवर की फंदे पर झूलती मिली लाश

Read More : प्रेमिका और मीडिया के सामने किया Live Sui’cide, वीडियो वायरल

प्रारंभ में दक्ष चिकित्सकों की देखरेख में ऑक्सीजन युक्त दस बेड तैयार किये गये हैं। डॉ. एमएन इस्लाम एवं डॉ. जहांज़ेब खान उक्त आइसोलेशन सेंटर में सेवा मुहैया करायेंगे। उक्त सेंटर को इस शर्त पर अनुमति दी गई है कि केवल हल्के लक्षणों वाले कोविड संक्रमित मरीजों एवं आइसोलेशन के लिए ही उक्त सेंटर को इस्तेमाल किया जायेगा। ज्यादा बीमार मरीजों को त्वरित उच्च सेंटर या बड़े अस्पताल में रेफर करने का निर्देश अनुमति पत्र में अंकित है। आइसोलेशन सेंटर के संचालन के लिए पैगाम -ए- इस्लाम एडुकेशन वेलफेयर ट्रस्ट, मरकज़ी दारुल किरत, रियल इंडिया फाउंडेशन, दरेन फाउंडेशन, मन्ना वा सलवा, झारखंड ह्यूमैनिटी फाउंडेशन, तंजीम अहले सुन्नत, ज़म्मित अहले हदित, जूनियर मोहम्मडन सोशल क्लब एवं आलम वेलफेयर फाउंडेशन ने एक मंच पर आकर आजादनगर वेलफेयर आइसोलेशन सेंटर के बैनर तले इसके संचालन की तैयारियां की है। प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है तो शीघ्र ही आइसोलेशन सेंटर का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इस सेंटर की स्वीकृति मिलने में पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी की उल्लेखनीय भूमिका का जिक्र करते हुए आजादनगर के युवाओं ने आभार जताया है। सद्दाम खान नामक एक युवा ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिये सूचित किया कि आइसोलेशन सेंटर के लिए प्रशासनिक सहमति मिल गई है। युवक ने पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी के प्रयासों को सराहा और कहा कि यह अनुमति उनकी लगातार कोशिशों का प्रतिफल है। स्थानीय युवाओं के ट्विटर संदेश पर प्रतिक्रिया ज़ाहिर करते हुए कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि मानवता की सेवा के लिए प्रयास करना उनका परम दायित्व है। उन्होंने इस परोपकारी कार्य में सेवा का अवसर देने के लिए स्थानीय भाजपा नेताओं फ़ातिमा शाहीन और मोहम्मद निसार को मामले को उनके संज्ञान में लाने के लिए विशेष आभार जताया। उन्होंने एकमंच पर आकर आइसोलेशन सेंटर संचालन की महत्ती कार्य में जुटे सभी स्वयंसेवी अल्पसंख्यक संगठनों की प्रशंसा की। पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने उनके आग्रह पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अपने ट्विटर हैंडल के जरिये सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, जिला उपायुक्त सूरज कुमार सहित सिविल सर्जन डॉ. एके लाल के प्रति कृतज्ञता प्रकट की है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...

दनुआ घाटी में फिर चीखी रफ्तार, पलभर में…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण की दनुआ घाटी आज फिर...

लाइन होटलों में पुलिस की रेड…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण थाना क्षेत्र के लाइन होटलों...