मऊ (यूपी) : शोले के वीरू की तरह एक युवक पहले पानी की टंकी पर चढ़ गया। फिर वह अपनी प्रेमिका और मीडिया को बुलाने की जिद पर अड़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। काफी देर तक मान-मनौवल के बाद उसने 100 फीट ऊंचे टंकी से छलांग लगा दी। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Read More : पूर्व सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, जानिये क्या है पूरा मामला

क्या है मामला
जिले के फातिमा अस्पताल परिसर में बनी 100 फुट ऊंची पानी की टंकी से एक युवक रविवार 9 मई की दोपहर कूद गया। कूदने से पहले वह फातिमा अस्पताल में ही काम करने वाली एक युवती को बुलाने की जिद कर रहा था। युवक के टंकी पर चढ़ने के बाद युवती को बुलाया भी गया। युवती ने भी उससे काफी मिन्नत की कि वह नीचे उतर आए। वहीं लोगों ने पुलिस और फायर बिग्रेड को भी सूचना दे दी। मौके पर पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम भी पहुंच गई। करीब डेढ़ घंटे तक वहां मौजूद लोग और पुलिस-प्रशासन की टीम युवक को समझाते रहे। उसे नीचे उतरने के लिए कहते रहे, मगर वह नहीं माना और 100 फीट ऊंची टंकी से छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही वह काल के गाल में समा गया। मगर आनन-फानन में लोग उसे फातिमा अस्पताल के ही इमरजेंसी में ले गये। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के नीचे गिरने के बाद एक युवती के उसके पास रोते देखा गया। मृतक की पहचान बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के बैजलपुर गांव निवासी सतीश कुमार के पुत्र जगदीश के रूप में हुई है। युवक के टंकी से कूदने का लाइव वीडियो वायरल हो गया।
Read More : पत्नी के साथ छोटे भाई को आपत्तिजनक स्थिति में देखा, खोया आपा और कर दिया ये…
Read More : #Dhanbad में अपराधियों का तांडव, डकैती के दौरान महिला को मार डाला















