spot_img
spot_img
spot_img

फुटबॉल और बास्केटबॉल जैसे गेम्स मेरी फिटनेस का मंत्र रहे: मृणाली शर्मा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

मुंबई : मेरी हमेशा स्पोर्ट्स में रूचि रही है, मैं बचपन से किसी न किसी स्पोर्ट से जुड़ी रही हूं। फुटबॉल और बास्केटबॉल जैसे गेम्स मेरी फिटनेस का मंत्र रहे है, इसकारण मैं इस स्पोर्ट लीग से जुड़कर काफी खुश हूं। ये कहना था बॉलीवुड अदाकारा मृणाली शर्मा का, वे प्रीमियर हैंडबॉल लीग के सिलसिले में जयपुर पहुंची। इस दौरान ऑप्शंस वन के सीईओ मनु अग्रवाल ने भी लीग से जुड़ी तैयारियों के बारे में जानकारी दी। महेश भट्ट बैनर की फिल्म आवारापन से चर्चा में आई अभिनेत्री मृणाली ने फिल्मी कैरियर से दूरी बनाने के बारे में बताया कि मैं जिस तरह के किरदार परदे में जीना चाहती थी,उस तरह के किरदार मुझे ऑफर नहीं हो रहे थे।इसकारण मैंने खुद को बॉलीवुड से थोड़ा दूर कर लिया। इस बीच मुझे स्पोर्ट्स से फिर जुड़ने का मौका मिला जिसके बाद कुछ सालों से प्रेमियर हैंडबॉल लीग की तैयारी में लगी थी। लीग के लिए राजस्थान से भी टीम का चयन किया जाएगा, मैच जयपुर के महाराजा सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले है। हर मैच के साथ ही जयपुर में एक बॉलीवुड और टेलीविज़न सेलिब्रिटी टीम को प्रोत्साहित करने के लिए मौजूद रहेगा।
महेश भट्ट कैंप से सफल फिल्म देने वाली अभिनेत्री मृणाली ने मौजूदा विवाद पर कहा कि मैंने महेश भट्ट के साथ काम जरूर किया है, मगर वहां एक प्रोफेशनल रिश्ता था। मैं पर्सनल तौर पर उनसे ज्यादा नहीं मिली। मौजूदा हालत है उसमे मैं बस यहीं चाहती हूं कि सुशांत सिंह राजपूत,उनके परिवार और उन्हें प्यार करने वालों को इंसाफ मिले और इसके पीछे जिसका भी हाथ है उन्हें सजा मिले।

इसे भी पढ़े:रिजर्व बैंक ने बैकों के लिए ऑडिट नियमों में ‎किया बदलाव

इसे भी पढ़े:अमेरिकी ओपन : बोपन्ना-शापोवालोव की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में पहुंची

इसे भी पढ़े:मनप्रीत की तरह बनना चाहते हैं मिडफील्डर हार्दिक

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...