spot_img
spot_img
spot_img

मनप्रीत की तरह बनना चाहते हैं मिडफील्डर हार्दिक

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बेंगलुरू : भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने कहा है कि आने वाले दिनों में वह कप्तान मनप्रीत सिंह जैसे खिलाड़ी बनना चाहते हैं। हार्दिक ने अब तक केवल 37 ही मैच खेले हैं पर उन्होंने भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई है। हार्दिक एफआईएच पुरुष सीरीज फाइनल्स 2019 की स्वर्ण पदक विजेता टीम में भी शामिल रहे हैं। इसके साथ ही वह उस भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे थे जिसने पिछले साल एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में रूस को हराया था। उन्होंने कहा, ” ओलंपिक तक आने वाले दिन हम सभी के लिए बहुत अहम होने जा रहे हैं। मैं इस बात से बहुत खुश हूं कि मैं एफआईएच हॉकी ओलंपिक क्वालीफायर में टीम के लिए प्रदर्शन कर सकता हूं हालांकि, मैं बहुत अधिक बेहतर खिलाड़ी बनने और ओलंपिक के लिए भारतीय टीम में नियमित सदस्य बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं अपने खेल पर पिछले कुछ महीनों में अपनी क्षमता के अनुसार काम कर रहा हूं और मुझे पूरा विश्वास है कि मेरी मेहनत एक दिन जरूर सफल होगी।” हार्दिक ने कहा कि मिडफील्ड में कप्तान मनप्रीत सिंह के साथ खेलने का मौका मिलने से वह अपने को भाग्यशाली मानते हैं और आने वाले दिनों में उन्हीं की तरह बनने का प्रयास करेंगे।

इसे भी पढ़े: दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फिनिशर बनने की इच्छा रखती हैं, नवजोत

इसे भी पढ़े: होटल नहीं किराए के घर में रह रहे जोकोविच, दो सप्ताह…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...