spot_img

जुल्मी और सितमगर है संदीप, मोनिका को इंसाफ दिला लूंगी दम… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : नारी शक्ति सेना दुखियारी मोनिका राय के फेवर में बुधवार को सड़कों पर उतर आई। सेना से जुड़ी कुछ महिलाओं का साफ-साफ यह कहना था कि मोनिका का पति संदीप गुप्ता जुल्मी और सितमगर है। उसने मोनिका को इस कदर सताया और रुलाया है कि उसके दिलो-दिमाग में गहरे घाव हैं। धोखा, दगा और फरेब की शिकार मोनिका बीते कई महीनों से इंसाफ की चाह में कानून के रखवालों का चक्कर काट रही है। पर उसके दुख को सुनने वाला कोई नहीं। नारी सेना ऐसी अबला और सतायी महिलाओं के साथ है। जुल्मी संदीप को जबतक गिरफ्तार नहीं किया जायेगा, नारी शक्ति सेना खामोश नहीं बैठेगी। वहीं रांची के सिटी एसपी सौरभ कुमार ने कहा कि संदीप गुप्ता को चोट कहां और कैसे लगी, इस बिंदू पर जांच हो रही है। अब तक जो बातें छनकर सामने आई है, उसके अनुसार पति-पत्नी का विवाद सुखदेवनगर थाना पहुंचा था। थाना में ही पति-पत्नी में खूब खींचतान और हु-हुज्जत हुई। उसी खींचतान में मासूम दीप के गर्दन में खरोंच लगी। जांच से साफ हो जायेगा कि महिला थानेदार ममता दोषी है या नहीं। जांच रिपोर्ट मिलते ही आगे की कार्रवाई की जायेगी।
इस बीच सनसनीखेज खुलासा यह हुआ है कि संदीप गुप्ता अपनी पहली पत्नी रश्मी रानी को भी छोड़ चुका है। रश्मी को भी खूब सताया, रुलाया और यातना दी गई थी। बाद में रश्मी को तलाक दे दिया गया। तलाकशुदा रश्मी अपना अलग घर संसार बसा रांची से जा चुकी है। रश्मी के पिता ने कोहरामलाइव से अनुरोध किया कि रश्मी के अलावा उनकी एक बेटी और है। उसकी अभी शादी नहीं हुई है। शादी करनी है। ज्यादा कुछ बोलना अभी ठीक नहीं। वैसे उन्होंने अपना सारा दुखड़ा बताया।
उधर संदीप गुप्ता अपने बयान पर अब भी अडिग है। उसका कहना है कि उसे महिला थानेदार ममता कुमारी और कुछ अन्य पुलिस वालों ने बेरहम की तरह पीटा। उसके 4 साल 9 माह के मासूम बेटे तक को नहीं बख्शा। उसका कसूर सिर्फ इतना है कि उन्होंने थानेदार से यह कहा कि जब उसकी पत्नी साथ रहने को तैयार नहीं, तो यह बात उससे लिखित दिलवा दें। इसी बात पर वह बमक गई। थाने में ही उसे पीटा गया। इंसाफ की चाह में उसने सीएम, डीजीपी से लेकर मानवाधिकार आयोग तक के दरवाजे पर दस्तक लगाई है। सुनें क्या बोली नारी शक्ति सेना से जुड़ी महिला और सिटी एसपी सौरभ कुमार..

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...