Kohramlive : हरियाणा की सरजमीं एक बार फिर जासूसी के साये से कांप उठी। क्राइम ब्रांच की टीम ने हथीन (पलवल) के कोट गांव निवासी वसीम अकरम को गिरफ्तार किया है। वह एक यूट्यूबर है, लेकिन उसके पीछे चार साल पुरानी जासूसी की परतें छिपी थी। बीते 26 सितंबर को आली मेव निवासी तौफीक की गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस रिमांड में पूछताछ के दौरान उसने पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े कई नाम उगले। उसी कड़ी से वसीम का नाम सामने आया। क्राइम ब्रांच प्रभारी दीपक गुलिया की टीम ने कार्रवाई करते हुये वसीम को दबोच लिया। वसीम के पिता हथीन में अस्पताल चलाते हैं, और उनकी रिश्तेदारी पाकिस्तान में है। इल्जाम है कि 2021 में वसीम पाकिस्तान गया, वहीं उसकी मुलाकात दूतावास के अधिकारी दानिश और एक अन्य कर्मचारी से हुई। तभी से वह उनके संपर्क में रहा और व्हाट्सऐप के जरिये खुफिया सूचनाएं भेजता रहा। दिल्ली जाकर उसने दूतावास अधिकारियों को सिम कार्ड तक उपलब्ध कराया। फोन से मिली डिलीटेड चैट्स ने उसकी करतूतों की पोल खोल दी। तौफीक पहले ही पाकिस्तान को BSF जवान और पलवल निवासी एक व्यक्ति की निजी जानकारी भेज चुका था। अब वसीम की गिरफ्तारी ने इस नेटवर्क की गहराई और खतरनाक इरादों का खुलासा कर दिया है। दोनों पर देशद्रोह और जासूसी की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। इससे पहले इसी साल 16 मई को हिसार निवासी ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया था। ज्योति, एक ट्रैवल चैनल चलाती थी और पाकिस्तानी अधिकारी दानिश के संपर्क में आई थी। वह भी सोशल मीडिया के जरिये संवेदनशील सूचनायें साझा करती थी।
यूट्यूबर वसीम अकरम निकला पाकिस्तानी जासूस! क्या हुआ हाल… जानें
Date:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…
Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...
JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों
Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...
जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…
Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...
रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…
Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...
गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें
Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...











