spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

इन 32 मेल और एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर मिलेगा नाश्ता-भोजन…

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : पूर्व रेलवे 32 प्रमुख मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में मिनी पैंट्री कार शुरू करने की तैयारी जोरों पर है। इस सूची में समस्तीपुर से होकर गुजरने वाली तीन महत्वपूर्ण ट्रेनें भी शामिल हैं। यानी आने वाले दिनों में लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को ट्रेन के अंदर ही नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराने की सुविधा मिल सकेगी। इस सुविधा की सूची में समस्तीपुर होकर गुजरने वाली  13135/13136 कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस, 13155/13156 कोलकाता-मिथिलांचल एक्सप्रेस एवं 13419/13420 जनसेवा एक्सप्रेस शामिल हैं। मिनी पैंट्री शुरू होने के बाद यात्रियों को खाने के लिये किसी बड़े स्टेशन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ट्रेन में ही नाश्ता और भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। खासकर बुजुर्गों, बच्चों के साथ सफर करने वाले परिवारों और लंबी दूरी के यात्रियों के लिये यह सुविधा काफी उपयोगी साबित हो सकती है। रेलवे का जोर खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर भी रहेगा। मिनी पैंट्री का संचालन रेलवे सीधे नहीं करेगा। इसके लिये टेंडर प्रक्रिया के जरिये अधिकृत ठेकेदारों का चयन किया जायेगा। चयनित ठेकेदारों को रेलवे की ओर से तय दरों पर ही भोजन उपलब्ध कराना होगा। वहीं, भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता से जुड़े निर्धारित मानकों का पालन भी करना होगा।

कोलकाता-जयनगर के यात्रियों को बड़ा फायदा

13135/13136 कोलकाता-जयनगर एक्सप्रेस को मिनी पैंट्री वाली ट्रेनों में शामिल किया गया है। कोलकाता से जयनगर जाने वाली ट्रेन नैहाटी, बर्द्धमान, आसनसोल, जसीडीह, झाझा, बरौनी, समस्तीपुर और दरभंगा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरती है। ऐसे में इस लंबे सफर के दौरान यात्रियों को ट्रेन में ही खान-पान की सुविधा मिलने से यात्रा ज्यादा सुविधाजनक हो सकती है।

मिथिलांचल एक्सप्रेस में भी सुविधा

13155/13156 कोलकाता-मिथिलांचल एक्सप्रेस भी इस योजना का हिस्सा है। कोलकाता से सीतामढ़ी जाने वाली यह ट्रेन बर्द्धमान, जसीडीह, बरौनी, दलसिंहसराय, समस्तीपुर, दरभंगा और जनकपुर रोड जैसे स्टेशनों से होकर गुजरती है। मिथिलांचल की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा।

जनसेवा एक्सप्रेस के यात्रियों की भी बल्ले-बल्ले

13419/13420 जनसेवा एक्सप्रेस को भी मिनी पैंट्री सुविधा वाली ट्रेनों में शामिल किया गया है। भागलपुर से मुजफ्फरपुर जाने वाली ट्रेन सुल्तानगंज, जमालपुर, किऊल, बरौनी, दलसिंहसराय, समस्तीपुर और ढोली होते हुए मुजफ्फरपुर पहुंचती है। लंबे रूट पर चलने वाली इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिये ट्रेन के अंदर भोजन की सुविधा निश्चित रूप से राहत देने वाली होगी।

इसे भी पढ़ें :

PM मोदी से मिले ‘ग्लासगो के चैंपियंस,’ बोले, ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’…

New Delhi : ग्लासगो की धरती पर तिरंगा लहराने...

मोरहाबादी में सिनेमा के पर्दे पर दिखी आदिवासी मिट्टी की खुशबू…

Ranchi : विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रांची...

पहाड़ पर बैठकर बड़ी वारदात की फिराक में थे बदमाश, SIT ने घेरा तो…

Gumla: रात का सन्नाटा, पहाड़ पर बैठे कुछ संदिग्ध चेहरे...

रांची में फिर आमने-सामने सरकार और छात्र, मैराथन बैठक बेनतीजा…

Ranchi : राजधानी रांची की सड़कों पर चल रहे छात्र...

विधानसभा घेराव से पहले रांची में धारा 163 लागू…

Ranchi : झारखंड में छात्र आंदोलन के बीच 10 अगस्त...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: