spot_img

प्‍यार करने का खौफनाक अंजाम, युवक को तलवार से काट डाला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज जिले से एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है। वहां प्रेम प्रसंग में एक युवक की तलवार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना कुचायकोट थाने के खजूरी तिवारी टोला गांव की बताई जा रही है। मृतक की पहचान उसी गांव के रहने वाले नगीना बिंद के 20 साल के  बेटे रोहित कुमार के रूप में की गई है। इस हत्या के मामले में पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है।

Read More : BIG BREAKING : नहीं रहे Rohit Sardana, जानिये मौत की वजह

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन करने में जुट गई है। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए उसे सदर अस्पताल में भेज दिया गया।

दहा नदी के समीप मिला शव

घटना के संबंध में बताया गया कि रोहित गांव से एक तिलक समारोह में जाने के लिए निकला था। तिलक से गांव के सभी लोग वापस लौट आए पर रोहित नहीं लौटा। परिवार के सदस्यों ने उसकी खोजबीन की। उसका कहीं पता नहीं चल सका।  लोगों ने गांव के दक्षिण दिशा की ओर स्थित दहा नदी के समीप उसका शव पाया। इसके बाद खबर पुलिस को दी गई।

Read More : जंगली हाथियों ने युवक को पटक-पटक कर मार डाला

कई बिंदुओं पर पुलिस कर रही जांच

प्रेम-प्रसंग की बात सामने आने पर पुलिस की टीम उस एंगल समेत अन्य बिन्दुओं पर तफ्तीश कर रही है। प्रेम-प्रसंग में हत्या किए जाने की आशंका को लेकर पुलिस की जांच में प्रेमिका के बारे में पता लगा है जिसके अनुसार मामले की तहकीकात पुलिस कर रही है।

हिरासत में दो महिलाएं भी

हिरासत में लिए गए लोगों में दो महिलाएं भी शामिल है। पुलिस की टीम हिरासत में लिए गए लोगों से कड़ी पूछताछ कर रही है। युवक को तलवार से काटकर मौत के घाट उतारने वाले बदमाशों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।

Read More : BREAKING : दिल्ली के LG अनिल बैजल हुए कोरोना पाजिटिव,  खुद को किया होम आइसोलेट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेटी की चि’ता सज चुकी थी, तभी आया VIDEO… बोली- मैं जिंदा हूं और…

Bihar : बिहार के समस्तीपुर के भजनगामा गांव में एक...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...