मेदिनीनगर: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाला ड्राइवर फरार हो गया । चार दिन पूर्व ही उसकी दादी का निधन हुआ था। युवक अपने एक दिव्यांग बेटे को इलाज के लिए 18 मार्च को वेल्लोर लेकर जाने वाला था। यह घटना छतरपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान मुरली मनोहर उर्फ बुचन सिंह (35) के रूप में की गई।
मंदेया गांव की ओर से जा रहे कुछ लोगों ने सड़क पर बुचन सिंह को खून से लथपथ देखा। इसकी सूचना घर वालों को दी। बुचन को लेकर लोग छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
इसे भी पढ़ें : घिन आती है जेल गये अंकल पर… देखिए, कैसे गुजर जाती है रोती हुई बिटिया की रतिया…
इसे भी पढ़ें : मेरे यार ने जो किया, वह दुश्मन भी न करे… जिस दोस्त को पनाह दी, वही पत्नी को लेकर भाग गया














