- आठ पुड़िया में मिला ब्राउन शुगर
- पुलिस ने एक कार भी जब्त की
कोडरमा : Brown Sugar के साथ युवक धराया। पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल।, युवक के पास से आठ पुड़िया ब्राउन शुगर (लगभग आठ ग्राम) और कार जब्त की गई। युवक की गिरफ्तारी कोडरमा में वाहन चेकिंग के दौरान हुई। गिरफ्तार युवक का नाम रोनाल्ड रीगन तिर्की है।
इसे भी पढ़ें : नक्सली गुड्डू सिंह गिरफ्तार, फर्जी आधार कार्ड से छुपाई थी पहचान
Brown Sugar की सूचना पर एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई
गिरफ्तारी के बारे में बताया गया कि एसपी डॉ. एहतेशाम वकारीब को सूचना मिली थी कि नवादा, बिहार की ओर से एक बोलेनो कार (जेएच 01सीडब्ल्यू-8740) में ब्राउन शुगर लेकर कोडरमा की ओर जा रहा है। इसके बाद एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। कोडरमा पुलिस पकड़े गए व्यक्ति की आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रही है। उसके खिलाफ थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
इसे भी पढ़ें : घाटशिला के विधायक को आया Heart Attack, हुई एंजियोग्राफी
इसे भी पढ़ें : भतीजे ने धारदार हथियार से कर दी चाची की हत्या






