spot_img
spot_img

Gangrape-murder केस में युवक को पकड़ा, विरोध में थाने का घेराव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

धनबाद : Gangrape-murder केस में एक युवक को पकड़ने पर रामगढ़ के सिंदुरिया गांव के लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। पुलिस ने गांव के कैलाश कुमार मांझी को 20 अक्टूबर की सुबह गैंगरेप और हत्या के एक मामले में हिरासत में लेकर थाने ले गई। इसके बाद गांव के लोग आक्रोशित हो गए और थाने का घेराव कर उग्र प्रदर्शन किया।

इसे भी पढ़ें : DDLJ के 25 साल पूरे, लंदन में लगेगी ‘राज-सिमरन’ की प्रतिमा

कब हुई यह घटना

16 अक्टूबर को ट्यूशन पढ़ कर लौट रही 13 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। साहिबगंज के बाद दुमका जिला में हुए गैंगरेप और हत्या की घटना मुद्दा बना हुआ है। विपक्ष कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रहा है। वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मामले में सख्त कार्रवाई का निर्देश दे चुके हैं। पुलिस अब तक 12 संदिग्धों से पूछताछ कर रही है, जिसमें कैलाश मांझी भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। पूछताछ के लिए थाना लाया गया है।

महिलाओं का कहना है, फंसा रही पुलिस

थाना के गेट पर विरोध प्रदर्शन करने वालों में अधिकांश महिलाएं हैं। लोगों का कहना है कि आरोपी युवक विक्षिप्त है और पुलिस निर्दोष को Gangrape-murder केस में फंसा रही है। प्रदर्शनकारी ‘गली-गली में शोर है, कैलाश मांझी निर्दोष है’ का नारा लगा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी उन्हें समझ-बुझा कर शांत करने का प्रयास कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Navratri : आदिस्वरूपा मां कूष्मांडा की पूजा से रोगों से मिलती है मुक्ति

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...