Kohramlive : बॉलीवुड की एवरग्रीन ब्यूटी रेखा का मर्दाना अंदाज आजकल सोशल मीडिया पर तेजी से पॉपुलरिटी बटोर रहा है। होठों पर लाल लिपस्टिक, माथे पर चमचमाती बिंदिया और रोबोट जैसी ड्रेस। क्रिएटिव डिजाइनर आकांक्षा जैन ने खूबसूरती और फिटनेस से नए जमाने की छरहरी-छोरियों को टक्कर देने वाली रेखा का यह 3D आर्ट बनाया है। वह अपने इंस्टाग्राम पर ऐसे ढेरों आर्ट-डिजाइन्स शेयर करती रहती हैं। इसी क्रम में बीते दिनों उन्होंने एक्ट्रेस रेखा का वर्चुअल फैशन-लुक क्रिएट किया।
रेखा की एक्शन फिल्में
जीवन के सातवें दशक को इंज्वॉय कर रहीं रेखा ने कई महिला प्रधान एक्शन फिल्में भी की हैं। ‘फूल बने अंगारे’ हो या ‘खून भरी मांग’ जैसी फिल्मों में रेखा ने बोल्ड अंदाज दिखाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल उनके 3D अवतार पर गौर करें तो एक्शन-पैक्ड रेखा की ऐसी ही छवि उभरती है। आकांक्षा जैन ने अपने डिजिटल आर्ट में रेखा के चेहरे का इस्तेमाल एक रोबोटिक बॉडी पर किया है, जिससे उनका लुक और आकर्षक लग रहा है। क्रिएटिव डिजाइनर आकांक्षा जैन कई दिलचस्प आर्ट वर्क पर काम करती हैं, जिन्हें देखकर आपको उनकी क्रिएटिविटी का अंदाजा लगेगा। रेखा की क्रिएटिव डिजाइन को बनाने के लिए आकांक्षा ने Daz3D और Blender Software का इस्तेमाल किया है। इस आर्ट-वर्क में मूवमेंट के लिए आकांक्षा ने मोशन कैप्चर का इस्तेमाल कर इसे और खूबसूरती दी है।
View this post on Instagram
लोगों के तरह-तरह के कमेंट्स

रेखा की खूबसूरती और उनके एवरग्रीन अंदाज के इस 3D आर्ट को देख लोग पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोगों को यह आर्ट देखने में बेहद रोचक लगा और इसके बाद कमेंट सेक्शन में रिएक्शंस का तांता लग गया। लोगों ने ‘ओएमजी’ से लेकर ‘ओह माय गॉड रेखा जी’ जैसे कई कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा कि, ‘यह मेटावर्स कॉलेब जैसा दिख रहा है’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह मैंने क्या देख लिया’।
इसे भी पढ़ें : Patna Airport :142 लोगों की हवा में अटक गई सांसें… फिर क्या हुआ देखें
इसे भी पढ़ें : Delhi Kand : अंजली की दर्द*नाक मौ*त पर 10 लाख का मरहम… देखें
इसे भी पढ़ें : CM की रैली के दौरान IPS अफसर की मौ*त… देखें
इसे भी पढ़ें : दिल्ली कांड में मृतका की सहेली का बड़ा खुलासा… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : रांची से हावड़ा 4 घंटे 55 मिनट में, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : रूह कंपाने वाला दिल्ली कांड : थानेदार ने नापी दूरी तो…
इसे भी पढ़ें : नारायणपुर में बवाल, समझाने गये एसपी का सिर फोड़ा…














