Kohramlive desk : iPhone ने हाल ही में अपने सभी मॉडल में वाटर-रेसिस्टेंट फीचर दिया है। फिर भी बारिश में iPhone का यूज आसान नहीं है। हां, अब iPhone यूजर्स को बारिश की चिंता करने की जरूरत नहीं पडे़गी। Apple ने एक पेटेंट हासिल किया है, जो बताता है कि iPhone को बारिश में उपयोग किया जा सकेगा।
कई इश्यू को हल करने की प्लानिंग
डिस्प्ले पर पानी की बूंदों के कारण यूजर्स फोन पर टाइपिंग नहीं कर पाते हैं। ऐसा लगता है कि ऐपल वेट मोड को लाकर कई मुद्दों को हल करने की प्लानिंग बना रही है। यूनाइटेड स्टेट्स पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस (USPTO) द्वारा स्वीकृत पेटेंट से पता चलता है कि ऐपल पानी में इस्तेमाल करने के लिए इनबिल्ट प्रेशर और नमी सेंसर का उपयोग करेगा, जिससे सॉफ्टवेयर को एडजस्ट किया जा सके।
पानी के भीतर फोटोग्राफी
वेट और ड्राई मोड में iPhone टच इनपुट को स्वीकार करने के लिए फोर्स इनपुट डिटेक्शन को बदल सकता है। यह इस पर निर्भर करता है कि यूजर की उंगली सूखी है या गीली। हालांकि, पेटेंट डिटेल के अनुसार iPhone इंटरफेस को मॉडिफाई करके इसे पानी के भीतर उपयोग करने के योग्य बना सकता है। अंडर वॉटर मोड का उपयोग अनिवार्य रूप से फोटो कैप्चर करने और वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए किया जा सकता है। जब iPhone पानी के अंदर हो, यह व्हाइट बैलेंस सेटिंग्स, ISO sensitivity और कैमरा यूनिट की स्पष्टता के साथ-साथ इसकी डिस्प्ले ब्राइटनेस सहित बारीकियों को भी एडजस्ट कर सकता है।
पानी से होने वाले डैमेज की गारंटी नहीं
बता दें कि Apple ने अब तक अपने iPhone मॉडल को अंडरवाटर फोटोग्राफी के लिए आधिकारिक तौर पर मार्केटिंग नहीं की है। पानी से होने वाले डैमेज को भी अभी तक वारंटी के तहत कवर नहीं किया गया है। हालांकि, इन सभी मोर्चों पर कुछ बदलाव हो सकते हैं। ऐपल ने मार्च 2021 में बारिश में काम करने के लिए आईफोन विकसित करने के लिए पेटेंट दायर किया था।
इसे भी पढ़ें :Boyfriend को मनाने की Amrapali ने बताई खास ट्रिक, फैंस बोले- अइयो…(Video)
इसे भी पढ़ें :मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह ने कैबिनेट पद से किया रिजाइन
इसे भी पढ़ें :SSC ने किया बंपर भर्तियों का ऐलान, जानें कब निकलेगी कौन सी भर्ती














