spot_img
spot_img

मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह ने कैबिनेट पद से किया रिजाइन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk : केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवीने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और अपना इस्‍तीफा सौंप दिया। नकवी आज आखिरी कैबिनेट बैठक में शामिल हुए। बैठक में पीएम मोदी ने मंत्री के तौर पर नकवी के योगदान की तारीफ की। स्टील मंत्री आरसीपी सिंह के लिए भी आज कैबिनेट की आखिरी बैठक थी।इन दोनों ही मंत्रियों का राज्यसभा का कार्यकाल 7 जुलाई को समाप्त हो रहा है। इसलिए दोनों ने रिजाइन कर दिया है। माना जा रहा है कि नकवी को पार्टी बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। पीएम मोदी ने दोनों मंत्रियों को विदाई और उनके कार्य की प्रशंसा की।

नकवी 2016 में झारखंड से बने थे राज्‍यसभा सदस्‍य

नकवी 2010 से 2016 तक यूपी से राज्यसभा सदस्य रहे। 2016 में वे झारखंड से राज्यसभा भेजे गए। नकवी पहली बार 1998 में लोकसभा का चुनाव जीते और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए गए थे।  उसके बाद 26 मई 2014 में मोदी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री बने। 12 जुलाई 2016 को नजमा हेपतुल्ला के इस्तीफे के बाद उन्हें अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार मिला। 30 मई 2019 को मोदी कैबिनेट में शामिल हुए और अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय बना रहा।

आगे के लिए नकवी को लेकर अटकलें, आरसीपी के बीजेपी में आने की चर्चा

नकवी का नाम उपराष्ट्रपति से लेकर कई अन्य राज्यों के गवर्नर या एलजी के तौर पर चल रहा है। आरसीपी सिंह के बीजेपी में आने की चर्चा है। एक दिन पहले ही बीजेपी ने स्पष्ट किया कि आरसीपी अभी पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं।  आरसीपी सिंह अगर बीजेपी में शामिल होते हैं तो यह शायद जेडीयू को रास नहीं आएगा। राज्यसभा में राष्ट्रपति की ओर से मनोनयन की सात सीटें खाली हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो चुका है। संभावना है कि एनडीए जल्दी ही अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेगा।

इसे भी पढ़ें : थाना में लटकती मिली शख्स की लाश, मचा हड़कम्प… देखें

इसे भी पढ़ें : नहीं रही झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बेटी

इसे भी पढ़ें : IAS अफसर ने सरकारी बंगले में दारू पिला छात्रा के साथ क्‍या कर डाला… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...