Ranchi: टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन और ‘रांची के राजकुमार’महेंद्र सिंह धोनी ने शहर के लोगों को होली पर एक शानदार गिफ्ट दया है। धोनी रांची में ही रहेंगे। तीन दिनों के लिए 17 से 19 मार्च तक उन्होंने लोगों के घूमने के लिए अपना फार्म हाउस खोल दिया है। वहां जमकर रांची के लोग होली खेल सकेंगे। अब किसी फैन को या रांचीवासी को धोनी के सेंबो स्थित फॉर्म हाउस में जाकर होली खेलना है, तो वह 17, 18 और 19 मार्च को वहां जा सकता है।
सब्जियां और स्ट्राबेरी भी खरीद सकते हैं
फॉर्म हाउस में स्पेशल ऑफर के तहत सब्जियां और स्ट्रॉबेरी भी लोग खरीद सेकेंगे। इसमें भी स्पेशल ऑफर दिया जाएगा। बताया गया है कि 250 ग्राम स्ट्रॉबेरी के पैकेट 50 रुपए में खरीद सकेंगे। इसके अलावा कई तरह की यहां ऑर्गेनिक सब्जियां हैं, इसे भी लोग खरीद सकेंगे।
43 एकड़ में फैला है फॉर्म हाउस
धोनी का यह फार्म हाउस 43 एकड़ में फैला है।इसके चारों ओर शानदार हरियाली है। धोनी का यह फार्म हाउस रांची के सैंबो में है, जिसको लोग इजा फार्म हाउस के नाम से भी जानते हैं। इजा का मतलब उत्तराखंड में मां होता है। यहां पर फलों और सब्जियों की खेती होती है। साथ ही यहां पर डेयरी भी बनी हुई है।
ऑर्गेनिक खेती में माही की है दिलचस्पी
धोनी के एग्रीकल्चर कंसलटेंट रोशन कुमार ने बताया कि खेती में माही की बड़ी दिलचस्पी है। वह समय-समय पर यहां आते रहते हैं और खुद काम करने लग जाते हैं। फलों के अलावा धोनी के इस फार्म हाउस में बड़े पैमाने पर सब्जियों की भी खेती होती हैं। क्रिकेट के अलावा धोनी की फार्मिंग भी अब आइकॉनिक होती जा रही है। लोग यहां सीखने आते हैं। यहां सिर्फ नेचरल खाद के साथ ऑर्गेनिक खेती होती है।












