spot_img

सिविल सर्जन से मिले विधायक बंधु तिर्की, डीसी को फोन कर कही ये बात

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चान्हो : मांडर के विधायक बंधु तिर्की कोरोना महामारी को लेकर लगातार सक्रिय दिख रहे हैं। आज अपने विधानसभा क्षेत्र के चान्हो सामुदायिक अस्पताल में डॉक्टर की कमी को लेकर सिविल सर्जन से मुलाकात की। विधायक ने डॉक्टरों के ना रहने पर हो रहे क्षेत्र की जनता की परेशानियों से सिविल सर्जन को अवगत कराया। साथ ही रांची डीसी को फोन कर मामले को गंभीरता से लेने और चान्‍हो में तुरंत लेडी डॉक्‍टर डिप्‍यूट करने को कहा। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिविल सर्जन ने तत्काल दो डॉक्टर्स चान्हो अस्पताल में देने की बात कही।

Read More : यहां “वीरू” के प्‍यार में छत पर चढ़ी “बसंती”, पहले किया हाई वोल्‍टेज ड्रामा, फिर…

Read More : सावधान : हर चौक-चौराहे पर होगी जांच, बेवजह घूमते पकड़ाए तो खैर नहीं

उन्होंने विधायक को आश्वस्त किया कि ग्रामीण इलाकों के अस्पताल में जरूरी संसाधन एवं दवा की कोई कमी नहीं होगी। विधायक बंधु तिर्की ने अपने विधानसभा के 5 प्रखंडों के अस्पतालों के लिए 23 लाख रुपए अपने विधायक फंड से निर्गत किया है, ताकि कोरोना महामारी के दौरान ग्रामीण इलाकों में चिकित्सा व्यवस्था सुदृढ़ एवं सुनिश्चित हो सके। प्रखंडों के अस्पताल में ऑक्सीजन युक्त पांच-पांच बेड भी लगा दिए गए हैं। कोरोना के इलाज में जरूरी इंजेक्शन एवं दवाइयां भी अस्पताल को मुहैया करा दिया गया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब झारखंड के इस पूर्व ADG और मंत्री को ED का समन…

Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग...

CM हेमंत सोरेन गजब का पोस्ट कर तन-मन भिंगो गये… देखें वीडियो

Ranchi : CM हेमंत सोरेन आज अपनी MLA पत्नी...

चंद पलों के गुस्से ने उजाड़ दिया घर, बड़े भाई को मा’र डाला…

Bihar : जिस आंगन में बचपन में एक साथ...

जेल के अंदर ”इनका” चलता है राज, बस जेब में नोट होने चाहिये…

Ranchi(Neeraj Thakur) : बाहर से देखने पर जेल की...