कोहराम लाइव डेस्क : ट्रेन की बोगियों में मिलने वाले भोजन को लेकर यात्रियों द्वारा अक्स शिकायत की बातें सामने आती रहती हैं। रेलवे की ओर से जिन ट्रेनों की बोगियों में खाने की व्यवस्था होती है, उनमें फूड इंस्पेक्टर की व्यवस्था की गई है, जिनसे यात्री आई सिस्टम के जरिये भोजन की किसी भी प्रकार की शिकायत कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर 139 का प्रयोग भी कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : चोरी की बाइक से गांजा लेकर जा रहा था युवक, पुलिस ने ऐसे दबोचा
लोकसभा में उठे एक सवाल के जवाब में रेल मंत्री ने दिया जवाब
बता दें कि लोकसभा में भी इस मुदृदे को लेकर बुधवार को सरकार से पूछा गया था। यह पूछा गया कि क्या हर ट्रेन की पैंट्री कार में खाने की गुणवत्ता की निगरानी के लिए IRCTC फूड इंस्पेक्टर की नियुक्ति की गई हैफ। इस पर रेल मंत्री पीयूष गोयल की ओर से लोक सभा में अपना लिखित जवाब दाखिल किया गया है। लोकसभा में लिखित जवाब में बताया गया है कि भोजन की शिकायत के लिए रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) सुपरवाइजर्स की नियुक्ति की गई है। ये नियुक्तियां स्पेशल राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, तेजस और वंदे भारत ट्रेनों में की गई हैं। इसके अलावा सेक्शनल आधार पर मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में भी सुपरवाइजर्स नियुक्त हुए हैं।
इसे भी पढ़ें : घिन आती है जेल गये अंकल पर… देखिए, कैसे गुजर जाती है रोती हुई बिटिया की रतिया…
इस प्रकार कर सकते हैं शिकायत
रेल मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि रेलवे के IT सिस्टम के जरिए शिकायतें दर्ज करने का सिस्टम तैयार किया गया है। इसमें रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139, ट्विटर हैंडल, CPGRAMS, E-Mail और SMS शामिल है। इस प्रक्रिया के बारे में जानकारी E-Ticket और IRCTC पोर्टल पर दी गई है।
इसे भी पढ़ें : चोरी की बाइक से गांजा लेकर जा रहा था युवक, पुलिस ने ऐसे दबोचा












