spot_img

योगी सरकार की नई पहल… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी के CM योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को संबोधित करते हुये कहा, “अब वक्त आ गया है कि निराश्रित गोवंश संरक्षण केंद्र आत्मनिर्भर बनें, न कि सिर्फ अनुदान पर निर्भर।” CM ने उस ignored सेक्टर को राष्ट्रनिर्माण की नींव बनाने की योजना पेश की, जिसे अक्सर सिर्फ आस्था से जोड़ा जाता है, गाय और गोबर। अब यही गोबर बनेगा ‘प्राकृतिक पेंट’, और वह भी सरकारी भवनों की दीवारों पर रंग चढ़ायेगा। योगी ने निर्देश दिया कि ऐसे पेंट संयंत्रों की संख्या बढ़ाई जाये, जिससे न केवल गोबर की उपयोगिता बढ़ेगी, बल्कि ग्राम्य महिलाएं, स्वयं सहायता समूह और गोसेवक सीधे अर्थव्यवस्था से जुड़ेंगे। इफ्को के सहयोग से बरेली में जैविक खाद संयंत्र की स्थापना हो रही है। चारागाह की अतिक्रमित भूमि को छुड़ाकर हरे चारे के उत्पादन के लिये समर्पित किया गया है, जिससे न केवल मवेशियों का पेट भरेगा बल्कि गांवों में रोजगार की हरियाली भी लहलहायेगी।

11.49 लाख गोवंश

उत्तर प्रदेश के 7,693 आश्रय स्थलों में 11.49 लाख गोवंश की देखभाल अब सिर्फ करुणा नहीं, बल्कि प्रबंधन और तकनीक का संयोजन है। इन गोशालाओं की निगरानी CCTV से हो रही है और 21,884 गोसेवकों को प्रशिक्षित कर तैनात किया गया है। जहां भूसा बैंक की स्थापना हो रही है, वहीं अब पशु चिकित्सकों के नियमित दौरे, हरी चारे की उपलब्धता और देसी गायों की प्रतियोगिता जैसे आयोजन गोशालाओं को संस्थान बना रहे हैं, न कि सिर्फ आश्रय।

गोसेवा से घर तक दूध

बात जब ‘गाय की गोद’ से उठकर गरीब के घर की थाली तक पहुंचे, तो उसमें सिर्फ आस्था नहीं बल्कि आत्मनिर्भरता की महक है। अब गौ माता उन परिवारों को दी जायेगी जिनके पास पशुधन नहीं है, ताकि पोषण, सेवा और अर्थ एक साथ मिले। एक तरफ जहां सरकार ने 4,922 नई दुग्ध समितियों की स्थापना का लक्ष्य तय किया है, वहीं दूसरी ओर गो आधारित उत्पादों की प्रतियोगिताएं नवाचार को गांव की चौपाल से बाजार तक पहुंचा रही हैं। इस सबके पीछे एक स्पष्ट संदेश है, “जिस देश में गाय बची है, वहां गांव बचे हैं। और जहां गांव बचे हैं, वहां भारत की आत्मा जिंदा है।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...