spot_img
spot_img
spot_img

चलती एक्सप्रेस ट्रेन में किया गया योग, देखें वीडियो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय  योग दिवस (International Yoga Day) पूरी दुनिया में मनाया जाता है। योग हमारे भारत की पहचान है। जो कई सदियों से भारत में किया जाता है। भोपाल और नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस भी बुधवार को International Yoga Day पर योग के रंग में रंगी दिखाई दी। योग को लेकर अनूठे कीर्तिमान रचने का जुनून रखने वाले इंदौर के 60 वर्षीय प्रशिक्षक ने देश की इस अत्याधुनिक ट्रेन में यात्रियों को योग(Yoga)मुद्राओं का अभ्यास कराया।

पहले इस एक्सप्रेस में कराया था योगाभ्यास

योग गुरु कृष्णकांत मिश्रा (60) ने ‘‘पीटीआई-भाषा’’ को बताया, ‘मैंने वंदे भारत एक्सप्रेस में यात्रियों को सीट पर बैठे-बैठे और अपने स्थान पर खड़े होकर किए जा सकने वाले योगासन कराए।’ मिश्रा हर साल International Yoga Day पर अनूठे कारनामे कर लोगों का ध्यान खींचते हैं। प्रशिक्षक ने बताया कि उन्होंने पहले विश्व योग दिवस के मौके पर 21 जून 2015 को चलती रणथम्बौर एक्सप्रेस में यात्रियों को योग मुद्राओं का अभ्यास कराया था। यह सुपरफास्ट ट्रेन मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर को राजस्थान के प्रमुख शहर जोधपुर से जोड़ती है।

नेपाल में 40 लोगों को करा चुके है योगाभ्यास

मिश्रा ने बताया कि 2018 में वह नेपाल के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र हिलसा में 11,940 फुट की ऊंचाई पर करीब 40 लोगों को योगाभ्यास करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि 2021 में कोविड-19 के वैश्विक प्रकोप के बीच उन्होंने न्यूजीलैंड से लेकर नॉर्वे में बसे भारतवंशियों को ऑनलाइन योगाभ्यास कराया था।

इसे भी पढ़ें :झारखंड में मानसून की एंट्री, तन-मन भिंगो सुकून हासिल किया लोगों ने…

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में झमाझम बारिश, बिजली रूला गई कोकर में…

इसे भी पढ़ें :अगले 3 घंटों में रांची समेत कई इलाकों में IMD अलर्ट, देखें

इसे भी पढ़ें :झारखंड में मौसम के तेवर अभी तल्ख, 24 घंटे में…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...