spot_img

कल पोल से दूर और पेड़ के नीचे नहीं रहने की सलाह दे गया मौसम विभाग, देखें क्यों…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : झारखंड में कल मौसम का मिजाज बदला-बदला सा नजर आयेगा। सोमवार को झारखंड के कई जिलों में बादल छाये रहेंगे। कई जिलों में हवा के तेज झोंके के साथ बारिश होने के आसार हैं। वहीं ठनका गिरने की भी संभावना है। रांची, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गुमला, देवघर, खूंटी, गढ़वा, धनबाद में मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है। यहीं हाल सरायकेला खरसावां, सिमडेगा एवं पश्चिमी सिंहभूम का रहेगा। ठनका गिरने के संभावना को देखते हुये मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र ने बिजली के खंभे से दूर और पेड़ के नीचे नहीं रहने की भी सलाह दी है। वहीं मौसम साफ नहीं होने तक खेतों में भी नहीं जाने की सलाह दी है।

रांची के मौसम विभाग के अनुसार, गुजरे 24 घंटे में सबसे ज्यादा गर्मी जमशेदपुर में रही। जमशेदपुर में अधिक तापमान  37℃ तथा न्यूनतम तापमान 18.9℃ रहा। वहीं रांची का अधिकतम तापमान 32.7℃ और न्यूनतम तापमान 19.6℃ रहा। डाल्टेनगंज का अधिकतम तापमान 37℃ और न्यूनतम तापमान 22 ℃  रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह देवघर का अधिकतम तापमान 35.9℃ और न्यूनतम तापमान 21.4℃ रहा। रामगढ़ का अधिकतम तापमान 35.4℃, न्यूनतम तापमान 19.4℃ एवं सिमडेगा का अधिकतम तापमान 35℃ तथा न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रहा है। गिरिडीह का अधिकतम तापमान 34.8℃, न्यूनतम तापमान 21.7℃ रहा। वहीं गढ़वा का अधिकतम तापमान 34.7℃ और न्यूनतम तापमान 20.4℃ रहा।

इसे भी पढ़ें :ISRO ने लॉन्च किया भारत का सबसे बड़ा LVM3 रॉकेट…देखें

इसे भी पढ़ें :नाबालिग का दो दिन तक किया गैं’ग रे’प, फिर बाजार में फेंका… देखें

इसे भी पढ़ें :एक्टिव नहीं होती रांची की खलारी पुलिस, तो हो जाता…

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में सरहुल पर झूमा जग और आसमां… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...

व्हाइट हाउस के अंदर की झलक, ट्रंप की पोती काई का वीडियो वायरल…

Kohramlive : दुनिया के सबसे सुरक्षित और चर्चित भवनों...

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की बड़ी चोट…

Hazaribagh : नशे के खिलाफ चल रहे अभियान में हजारीबाग...