spot_img
spot_img
spot_img

तारणहार बनेगा ‘पीला बॉक्स’, हेमंत सरकार की अनोखी पहल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची की फिजाओं में अब एक नया भरोसा घुल गया है। शहर की सड़कों पर, चौक-चौराहों पर जब भी नजर दौड़ायेंगे, एक चमकता हुआ पीला बॉक्स आपका ध्यान खींचेगा। यह कोई साधारण डिब्बा नहीं, बल्कि यह सुरक्षा का सच्चा पहरेदार है, जिसके एक बटन दबाते ही आपकी मदद के लिए कोई तैयार खड़ा होगा। CM हेमंत सोरेन की दूरदर्शी पहल से रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन ने 50 इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाये हैं, जो बिना मोबाइल, बिना नंबर याद किये केवल एक बटन दबाते ही प्रशासन से आपको जोड़ देंगे। चाहे सड़क दुर्घटना हो, चेन स्नेचिंग, आगजनी, छेड़खानी, या कोई भी अनहोनी—आप खुद को अकेले नहीं पायेंगे। अगर कोई संकट सामने दिखे, तो पीले बॉक्स का लाल बटन दबाइये और सीधे कमांड कंट्रोल सेंटर से जुड़ जाईये। अगले ही पल, पुलिस, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड—जिसकी जरूरत होगी, वह आपकी मदद के लिये आपके पास होगी। कांके रिंग रोड, मेन रोड ओवरब्रिज, हरमू चौक, अरगोड़ा चौक, बिरसा चौक, कोकर चौक और कई अन्य खास जगहों पर ये बॉक्स लगाये गये हैं। इस नये सुरक्षा पहरेदार के साथ, हेमंत सरकार ने यह जता दिया है कि झारखंड के लोग सिर्फ राहगीर नहीं, बल्कि एक संरक्षित परिवार का हिस्सा हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...