रांची : नगड़ी के चेटे पंचायत में ऐतिहासिक 22 पड़हा शक्ति खुटा सांगा पड़हा जतरा महोत्सव का आयोजन किया गया। नगड़ी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष अजय कच्छप के नेतृत्व में आयोजित इस जतरा में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की भी शामिल हुए। उन्होंने जतरा महोत्सव में शामिल होकर खुटा स्थल पर सिंगबोंगा की पूजा की।
मौके पर बंधु तिर्की ने कहा – जतरा हमारी धरोहर है। जिसके माध्यम से हम सभी को एक जगह मिलने का अवसर मिलता है। हम सभी को इसी तरह संगठित रहने की जरुरत है।
जतरा में विशिष्ट अतिथि केन्द्रीय सरना समिति अध्यक्ष अजय तिर्की, सचिव संजय लोहरा, विधिक सलाहकार किशोर लोहरा, मुख्य संयोजक अशोक लोहरा, शंभुशंकर गुरु, रावृमक्ष लोहरा, पड़हा राजा सोमा मुण्डा, क्षेत्रीय पड़हा हटिया सिबरन मुण्डा, पूर्व मुखिया निकोलस एक्का, देवरी मुखिया प्रतिनिधि सुनील कच्छप, झरिया उरांव, करमा लिण्डा, चितरंजन उरांव, भौआ उरांव, विगल उरांव, छोटु आदिवासी सहित कई लोग शामिल हुए।
इसे भी पढ़ें : Bike Accident : पिकनिक मनाकर लौट रहे दो युवक की ऑनस्पॉट डेथ












