कोहराम लाइव डेस्क : PM Narendra Modi ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रवासी भारतीय दिवस (NRI day) सम्मेलन की शुरुआत की। इस दौरान कोरोना के दौर का भी उन्होंने जिक्र करते हुआ कहा कि भारत की वैक्सीन पर ही नहीं, हमारे वैक्सीनेशन प्रोग्रोम पर भी दुनिया की नजर है। कहा, भारतीयों ने कोरोना जैसे मुश्किल दौर में जो सेवाभाव दिखाया, उस पर गर्व होता है। आज टी से लेकर टेक्सटाइल और थैरेपी तक दुनिया में भारत के प्रयासों की गूंज है। ‘दुनियाभर के लोगों ने ‘भारत को जानिए’ ट्वीट कंपीटिशन में भाग लिया है। यह बताता है कि भारत से जुड़ाव बढ़ रहा है। भारत को जानने के लिए टेक्नोलॉजी ड्रिवन बहुत जरूरी है। विदेश में बसे भारत के लोगों ने जिस तरह अपना कर्तव्य निभाया, वो काबिले तारीफ है।’
प्रधानमंत्री मोदी ने और किन बातों पर जोर दिया
डटकर मुकाबला करते हैं भारतीय
PM ने सराहना करते हुए कहा कि प्रवासी भारतीयों ने बीते समय में पहचान को मजबूत किया है। बीते समय में कई हेड ऑफ स्टेट्स से बात हुई। उन लोगों ने कठिन समय में किस तरह सेवाभाव बनाए रखा, इससे गर्व होता है। आपके संस्कार दुनिया के हर कोने में दिख रहे हैं। जहां आप रह रहे हैं, वहां और भारत में भी कोरोना से लड़ाई में सहयोग दिया है। संत तिरुवल्लुवर ने तमिल में कहा था कि दुनिया की सर्वश्रेष्ठ भूमि वो है जो विरोधियों से भी बुराई नहीं करती और सबकी भलाई के लिए काम करती है। शांति का समय हो या संकट का, भारतीयों ने सबका डटकर मुकाबला किया है।
इसे भी पढ़ें : …और 10 नवजात ने तोड़ा दम, देखते रह गए लोग
करप्शन खत्म करने को टेक्नोलॉजी का प्रयोग
मोदी ने कहा कि भारत आज करप्शन को खत्म करने के लिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रहा है। पैसे आज सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहे हैं। टेक्नोलॉजी से गरीब को एम्पावर की चर्चा पूरे विश्व में हैं।
स्पेस के क्षेत्र में नई ऊंचाई हासिल की
PM ने कहा कि देश के गत वर्षों में टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में नई ऊंचाई हासिल की है। महामारी के दौरान भारत ने अपनी क्षमताएं दिखा दी है। जिस तरह देश दुनिया में खड़ा हुआ, उसकी मिसाल नहीं हैं। पीपीई किट, टेस्टिंग किट भारत बाहर से मंगाता था, आज हम इसे एक्सपोर्ट कर रहे हैं। हमारे यहां कोरोना का फैटेलिटी रेट सबसे कम है। हम दो-दो वैक्सीन ला रहे हैं।
सम्मेलन के दो सेशन होंगे
इस बार सम्मेलन का सब्जेक्ट ‘आत्मनिर्भर भारत में योगदान’ रखा गया है। इसके दो सेशन होंगे। पहले सत्र में विदेश और वित्त मंत्री अपनी बात रखेंगे। दूसरे सत्र में हेल्थ मिनिस्टर और विदेश राज्य मंत्री कोरोना के दौरान उपजी चुनौतियों पर बात करेंगे। इनमें हेल्थ, इकोनॉमी, सोशल एंड इंटरनेशनल रिलेशंस के मुद्दे शामिल होंगे। इसके बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का भाषण होगा। इस दौरान 2020-21 के लिए प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार के नामों की भी घोषणा की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : ब्लेड से भाई का गला रेतता रहा युवक, बचाने के बजाए वीडियो बनाते रहे लोग












