सफायर में मना विश्व तंबाकू निषेध दिवस, प्रचाय्र बोले- खुद स्वस्थ रह कर ही समाज को बना सकते हैं सेहतमंद

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : राजधानी रांची के सफायर इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को विश्‍व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने तंबाकू के सेवन से होने वाली हानियों की चर्चा करते हुए एक सुंदर प्रस्तुति दी। कक्षा नौ के आदित्य गौरव ने हिंदी  में और कक्षा आठ की छात्रा संस्कृति ने अंग्रेजी में प्रार्थना करते हुए  कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों ने तंबाकू की लत और उसके दुष्प्रभावों  पर प्रकाश डाला। कक्षा नौ की छात्रा  शाजमा शकील ने तंबाकू दिवस मनाने के इतिहास और कारणों पर प्रकाश डाला। बताया कि सन् 1988 में विश्व स्वास्थ्य संगठन की विश्व स्वास्थ्य सभा ने एक प्रस्ताव पारित किया था, तब से यह दिवस हर वर्ष मनापूरी दुनिया में मनाया जाता है।

Read More :  माथे पर पल्‍लू रखने लायक भी नहीं छोड़ा (वीडियो)

पीपीटी के माध्‍यम से 5 साल के आंकड़े प्रस्‍तुत किए

कक्षा नौ के सिद्धांत ने पीपीटी के माध्‍यम से विगत 5 वर्षों के आंकड़े प्रस्तुत किए। बताया कि भारत में हर वर्ष जितने लोग  कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से मरते हैं, उसमें 30% तंबाकू कैंसर के मरीज होते हैं। कक्षा नौ के आदित्य गौरव ने तंबाकू सेवन से ग्रसित एक व्यक्ति रघुवीर की आत्मकथा को मार्मिक कहानी के रूप में प्रस्तुत कर सबको चौंका दिया।

Read More : World No Tobacco Day: लाइट और कम सिगरेट पीना भी है जानलेवा, ये गलतफहमियां कर लें दूर

स्‍वस्‍थ रहें, परिवार और समाज को स्‍वस्‍थ रखें

बच्चों की प्रस्तुति के पश्चात प्राचार्य अमित सिंह ने मार्ग दर्शन करते हुए कहा, “हम स्वस्थ रहकर ही परिवार और समाज को स्वस्थ रख सकते हैं। हमें हानिकारक पदार्थों का त्याग करना ही होगा।” संचालनकर्ता हर्ष झा ने धन्यवाद ज्ञापन द्वारा कार्यक्रम का समापन किया।

Read More : ट्रेन से कटकर रेलकर्मी की गई जान, रेलवे यार्ड से बरामद हुआ…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...

हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में...

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...

रामगढ़ से दबोचा गया फर्जी सिम गैंग का खिलाड़ी, 44 लाख ठगे…

Ramgarh : मोबाइल की एक घंटी, फर्जी सिम का...