Kohramlive : फ्लोरिडा में आई बाढ़ के चलते भारतीय टीम का आज होने वाला अभ्यास सत्र रद्द कर दिया गया। टी20 विश्व कप में भारत का शनिवार को कनाडा के साथ मैच होना है। यह मैच लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में होने वाला है। फ्लोरिडा के फोर्ट लॉडरडेल में स्थित लॉडरहिल में इस हफ्ते के बाकी दिनों में भारी बारिश होने के आसार है, जिसके चलते मैच पर संशय बना हुआ है। लॉडरहिल में ड्रेनेज की खास सुविधा नहीं होने के कारण मैदानकर्मियों को मैदान सुखाने में भी काफी मेहनत करनी पड़ेगी। अगर आज अमेरिका और आयरलैंड के बीच मैच रद्द होता है तो पाकिस्तान के लिये अभियान का अंत आज ही हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कनाडा मैच के बाद दिग्गज क्रिकेटर शुभमन गिल और आवेश खान भारत लौट सकते हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को रिलीज करने की संभावना है। वहीं रिंकू सिंह और खलील अहमद टीम के साथ बने रहेंगे। ये दोनों रिजर्व खिलाड़ी हैं। टीम इंडिया ने अपने शुरुआती मैच में आयरलैंड को आठ विकेट से हराया था, वहीं कम स्कोर वाले थ्रिलर में पाकिस्तान को छह रन से हराया। भारत ने न्यूयार्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अमेरिका को सात विकेट से हराकर सुपर-8 में जगह बनाई है।
इसे भी पढ़ें :21 जून को PM जायेंगे श्रीनगर, सुरक्षा तगड़ी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :दोबारा देना होगा Neet एग्जाम… जानें किन्हें
इसे भी पढ़ें :अरुणाचल के CM और डिप्टी CM ने ली शपथ
इसे भी पढ़ें :”प्यार में धोखा देने की सजा केवल मौ*त” हंसते हुये गुनाह कबूल ये बोल गया प्रेमी
इसे भी पढ़ें :शिक्षा का अलख जगाना है, म्यूटेशन रोकने वाले दंडित होंगे : CM
इसे भी पढ़ें :कुंवारी में जीजा नहीं छोड़ा, शादी के बाद पति जाना तो भयानक कांड…जानें
इसे भी पढ़ें :तीन IAS अफसरों का ट्रांसफर, चुनाव के बाद पहला फेरबदल…
इसे भी पढ़ें :नौकरी नहीं मिली तो आधी भू-समाधी ले ली, पुलिस तैनात…
इसे भी पढ़ें :सुनीता केजरीवाल की बढ़ सकती है मुसीबत… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :रेपिस्टों का कुछ नहीं बिगड़ा, शर्म से झुक गया सबका माथा







