गजब : बिना सेक्स किए महिला हो गई गर्भवती, फिर बॉयफ्रेंड ने किया ये…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

यूनाइटेड किंगडम : UK के हैम्पशायर से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जहां एक महिला बिना शारीरिक संबंध बनाए ही प्रेगनेंट हो गई। जी हां, उस तथाकथित महिला ने खुद सोशल मीडिया में अपनी हैरान कर देने वाली प्रेग्नेंसी की कहानी साझा की है। उस महिला ने बताया कि कैसे 8 साल पहले बिना सेक्स किये ही वो प्रेग्नेंट हो गई।

मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक, निकोल निकोल जब 18 साल की थी तब वो अपने ब्वॉयफ्रेंड को डेट कर रही थी। एक दिन ऑफिस में काम करते हुए अचानक निकोल के सीने में जलन होने लगी और चक्कर आने लगे। निकोल को उसकी दोस्त ने प्रेग्नेंसी टेस्ट करने की सलाह दी।

रिपोर्टस् देख निकोल के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसका प्रेग्नेंसी टेस्ट पॉजिटिव आया। दरअसल, निकोल वर्जिन थीं और उसने कभी भी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए थे।

निकोल के अनुसार, ‘मैं टैम्पोन तक का इस्तेमाल नहीं कर पाती थी। बहुत कोशिश करने के बावजूद हम कभी भी सेक्स नहीं कर पाए क्योंकि मुझे इस दौरान बहुत तेज दर्द होता था। मुझे समझ नहीं आता था कि आखिर इसकी क्या वजह है।

आखिरकार प्रेग्नेंसी चेकअप्स के दौरान निकोल को पता चला कि उन्हें वेजिनीस्मस नाम की बीमारी है। इस मेडिकल कंडीशन में वजाइना की मांसपेशियां इतनी सिकुड़नें लगती हैं कि शारीरिक संबंध बनाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर वो और हैरान हो गई थी।

निकोल ने कहा कि दिक्कत महसूस होने पर वो और उसके ब्वॉयफ्रेंड इंटीमेट होने के दूसरे तरीके आजमाते थे। डॉक्टर ने निकोल को बताते हुए कहा कि सेक्स ना होने के बावजूद भी अगर किसी तरह स्पर्म या फ्लूड वजाइना में चला जाता है तो भी प्रेग्नेंसी हो सकती है। हालांकि ये बहुत ही दुर्लभ मामलों में होता है और निकोल का मामला उनमें से ही एक था। निकोल के ब्वॉयफ्रेंड ने पूरी प्रेग्नेंसी में उसका साथ दिया।

निकोल ने बताया कि रूटीन चेकअप के दौरान प्रेग्नेंसी के चौथे महीने में जब डॉक्टर ने मुझे वेजिनीस्मस होने के बारे में बताया तो मैंने इसे गूगल पर ढूंढा। आखिरकार मुझे एहसास हुआ कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है और ये बस मेरी एक मेडिकल कंडीशन है।

बीमारी का पता चलने के बाद निकोल एक वेजिनीस्मस थेरेपिस्ट से मिली और उसकी मदद से अपनी मेडिकल कंडीशन से बाहर आ सकी। निकोल और उसका बॉयफ्रेंड अब साथ नहीं है।  लेकिन निकोल अब अपनी बीमारी से काफी हद तक उबर चुकी हैं।

उसने कहा, ‘मेरी बेटी मेरे लिए किसी चमत्कार की तरह है। कई लोग मुझे अभी भी ‘वर्जिन मैरी’ बोलते हैं और ये सुनकर मुझे बहुत हंसी आती है।’ निकोल की सेक्स लाइफ अब नॉर्मल हो चुकी है लेकिन प्रेग्नेंसी की उनकी ये कहानी लोगों को अब भी हैरान करती है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...

Carrot sculpture artist girl : दांतों से गाजर तराशकर ये लड़की बनाती हैं मूर्तियां, दुनिया हैरान…

दुनिया में हुनर की कमी नहीं, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा टैलेंट सामने आता है जो लोगों को सचमुच चौंका देता है। सोचिये, एक साधारण सी Carrot, जिसे हम रोजमर्रा की सब्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, वही किसी के हाथों नहीं बल्कि दांतों से तराशकर कला की अनोखी मिसाल बन जाये!

जरा हटकेः 6000 साल बाद ‘जिंदा’ मिला रहस्यमयी जीव! दुनिया हैरान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रहस्य खोल देती है,...

‘खूनी बारिश’ की चेतावनी, वैज्ञानिकों ने बताया सच…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रंग दिखाती है कि...

जरा हटके: पानी पीते ही मर जाता है ये जीव, जानें…

Kohramlive : दुनिया में हर जीव को जिंदा रहने...