spot_img

एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन और एकता का किया अद्भूत प्रदर्शन

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : एनसीसी दिवस पर आम जनता को एनसीसी के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से मार्च निकाला। एनसीसी के कैडेट्स ने मारवाड़ी कॉलेज परिसर से लेकर शहीद चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का तक मार्च किया। एनसीसी कैडेट्स ने सफाई अभियान भी चलाया। यह रैली 4/3 मारवाड़ी कॉलेज एनसीसी कंपनी कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अमिताभ वर्मा के दिशा-निर्देश में निकाली गई।

इस अवसर पर 4/3 मारवाड़ी कॉलेज एनसीसी कंपनी के कैडेट्स ने एनसीसी प्लेज लेकर समाज के प्रति अपने कर्तव्यों और उत्तरदायित्व के प्रति समर्पण भावना प्रदर्शित की, साथ ही कैडेट्स ने एनसीसी सॉन्ग गाया।

कैडेट्स ने अंडर ऑफिसर अंकित कुमार की देखरेख में ड्रिल कर अपने अनुशासन और एकता का अद्भुत प्रदर्शन किया। इसके साथ ही एनसीसी में ज्वाइन करने से किसी भी सामान्य विद्यार्थी में होने वाले सकारात्मक बदलाव को प्रदर्शित करते हुए अंडर ऑफिसर रामानन्द कुमार के निर्देशन में एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति की गई। इस कार्यक्रम में लगभग 60 अधिक कैडेट्स शामिल हुये।

ncc
ncc

मौके पर उपस्थित एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉ. डोनाल्ड पंकज खलखो ने संबोधित किया। उन्‍होंने कहा कि “यह हमारे और एनसीसी कैडेट्स के लिए गर्व की बात है कि एनसीसी दिवस के अवसर पर अपने देश के प्रति समर्पण भावना को दिखाने के लिए एनसीसी कैडेट्स ने इस तरह की विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।” कैडेट्स को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि भविष्य में आप देश के लिए अनमोल रत्नों के रूप में उभरेंगे और राष्ट्र के प्रति आप का समर्पण भाव देश की आंतरिक शक्ति को मजबूत बनाएगा। इस अवसर पर एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉ. डोनाल्ड पंकज खलखो, अंडर ऑफिसर रामानन्द कुमार और अंडर ऑफिसर अंकित कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : UPTET 2021 की परीक्षा हुई रद्द, SOCIAL MEDIA पर वायरल हुआ पेपर, देखें…

इसे भी पढ़ें : भारतीय वायु सेना में निकली बंपर वैकेंसी, जानें कब तक करना है आवेदन

इसे भी पढ़ें : श्‍मशान जा रहे 18 लोगों की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर

इसे भी पढ़ें : घर में घुसकर युवक को उतारा मौत के घाट, परिजन बोले…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...