PATNA: बिहार के नवादा जिले में एक महिला अपने 2 साल के बेटे और 6 साल की बेटी के साथ मायके जा रही थी। रास्ते में अचानक एक तेज रफ़्तार ट्रक की चपेट में आकर मां-बेटे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हादसा बरडीहा-बरबीघा SH-83 पर हुआ। मृतकों की पहचान वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर पंचायत के गंभीरपुर की काजल देवी ( 25 वर्ष) और उसके पुत्र सुधांशु (2 साल) के रूप में की गई है।
Read More : हैदराबाद से आकर होटल में चलाने लगी #SexRacket, ऐसे हुआ खुलासा
ससुराल से रूठकर मायके जा रही थी महिला
जानकारी के मुताबिक, काजल ससुराल से रुठकर अपने मायके जा रही थी। 2 साल के बेटे को गोद में और 6 साल की बेटी का हाथ पकड़ कर वह अपने मायके शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के मीर बीघा गांव जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में बालू लदे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें मां-बेटे की जान ट्रक के कुचलने से चली गई, जबकि बेटी टक्कर से दूर जा गिरी, जिसके कारण वह बच गई।
Read More :#Jamshedpur में मिस्त्री बिजली के खंभे पर चढ़ जोड़ रहा था तार, करंट के झटके से हुई मौत
पुलिस ने ट्रक को किया जब्त
स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत वारसलीगंज पुलिस को दी गई। इसके बाद पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मां-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना में जख्मी बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
Read More :#Gumla में डकैती करने की योजना बनाते दो अपराधी धराये, दो भागने में कामयाब














