spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

#Gumla में डकैती करने की योजना बनाते दो अपराधी धराये, दो भागने में कामयाब

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GUMLA : गुमला जिले के बसिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात पुलिस ने तेतरा जंगल से दो पेशेवर अपराधियों को दबोचा है। पकड़े गए अपराधियों में पालकोट थाना क्षेत्र के टेंगरिया गांव का बासिल इंदवार व खजूर टोली गांव का नेहरू नायक शामिल है। दो अपराधी पारस सिंह और मारवाड़ी सिंह दोनों ग्राम कोनसलता थाना पालकोट  चकमा देते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चारों क्षेत्र के एक झोलाछाप डॉक्टर के घर डकैती की योजना बना रहे थे।

Read More : हैदराबाद से आकर होटल में चलाने लगी #SexRacket, ऐसे हुआ खुलासा

चलाया गया धापामारी अभियान

बसिया सर्किल के एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी ने बताया कि शुक्रवार को एसपी हृदीप पी जनार्दनन को यह गुप्त सूचना मिली थी कि चार अपराधी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में जंगल में बैठे हैं। उनके नेतृत्व में एक  टीम का गठन कर तेतरा जंगल में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान दो को गिरफ्तार कर लिया गया। दो भागने में कामयाब रहे।दोनों की तलाशी लेने पर एक अमेरिका निर्मित पिस्टल व गोली बरामद की गई।

Read More : रेलवे ट्रैक पर मिली ग्राम प्रधान की बेटी और लड़के की लाश, प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका

पीएलएफआई के लिए भी करते हैं काम

पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अपराधियों से बरामद पिस्टल के बारे में कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया कि वह हथियार पारस सिंह का है। उसके पास एक अन्य राइफल भी है। जबकि मारवाड़ी के पास एक देशी कट्टा है। एसडीपीओ ने कहा की चारों अपराधी पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के लिए भी काम करते हैं।

Read More : घर के आंगन में करता था गांजा की खेती, दुकान में बेचता था, ऐसे धराया

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हजारीबाग में एक ही रात में 23 वांटेड धरा गये…

Hazaribagh : हजारीबाग के पुलिस कप्तान अमन कुमार के...

रांची में घरेलू कामगारों की रैली कल…

Ranchi : सुबह की पहली चाय से लेकर रात...

चौपारण में चौथी रथयात्रा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी…

Chouparan : सावन की दस्तक से पहले ही चौपारण...