spot_img

महिला पर पीछे से दाग दी गो’ली, जानें क्यों…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Godda : जमीन की खरीद-बिक्री का विवाद एक बार फिर खूनी शक्ल ले बैठा। गोड्डा के महागामा थाना क्षेत्र के कमरगामा गांव में बीते 26 दिसम्बर को एक महिला शिव कुमारी देवी पर पीछे से गोली चलाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गनीमत यह रही कि गोली पीठ को छूते हुये निकल गई। वारदात के बाद महगामा के SDPO के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने शक के आधार पर महिला के गांव में ही रहनेवाले अनोज ब्रहम को उठा लिया। उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर एक पिस्तौल, 1 जिंदा गोली, एक खोखा बरामद किये। पीड़िता वर्तमान में ऊर्जानगर, महागामा में रह रही हैं। वहीं, मामले में नामजद अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच जारी है और उनके खिलाफ भी लगातार छापामारी की जा रही है।

Related articles:

IDBI बैंक ने IIIT रांची को दिया अत्याधुनिक एम्बुलेंस…

छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुये IDBI Bank ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत IIIT (Indian Institute of Information

ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस अलर्ट…

आगामी ईद और रामनवमी को लेकर हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बोकारो जोनल IG सुनील भास्कर ने की। बैठक

रांची की बेकन फैक्ट्री के पुनरुद्धार की दिशा में बड़ा कदम… जानें

Ranchi : झारखंड में मांस प्रसंस्करण उद्योग को नई...

CM हेमंत सोरेन से AJP अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई की मुलाकात…

झारखंड के CM हेमंत सोरेन से गुरुवार को असम जातीय परिषद (AJP) के अध्यक्ष लूरिनज्योति गोगोई ने शिष्टाचार मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हुई।

हेमंत सरकार के बड़े फैसले: 23 जिलों में बनेंगे आधुनिक पुस्तकालय, कई कॉलेजों को नये भवन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, शिक्षा व्यवस्था के विस्तार और प्रशासनिक सुधार से जुड़े कई