अहमदाबाद : आत्म’हत्या से पहले का एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उसने कहा कि जितनी भी जिंदगी मिली, सुकून है। अब वह खुदा से मिलना चाहती है। घटना के बाद मौके पर पहुंची रिवरफ्रंट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आयशा ने सुसाइड से पहले एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उसने कहा कि ‘हैलो, मेरा नाम आयशा आरिफ खान है। मैं जो कुछ भी करने जा रही हूं, मेरी मर्जी से करने जा रही हूं। इसमें किसी का दबाव नहीं है। ये समझ लीजिए कि खुदा की दी जिंदगी इतनी ही थी और मुझे इतनी जिंदगी बहुत सुकून वाली मिली। और डैड, कब तक लड़ोगे? केस विड्रॉल कर लीजिए।
Read More : दिउड़ी मंदिर पहुंचे महेंद्र सिंह धौनी, एक झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक
आयशा ने आगे कहा, ‘एक चीज जरूर सीख रही हूं कि मोहब्बत करनी है तो दो तरफा करो, क्योंकि एकतरफा में कुछ हासिल नहीं है। मोहब्बत तो निकाह के बाद भी अधूरी रहती है। ऐ प्यारी सी नदी, प्रे करते हैं कि मुझे अपने में समा ले और मेरे पीठ पीछे जो भी हो, प्लीज ज्यादा बखेड़ा मत करना।’
‘मैं हवाओं की तरह हूं, बस बहते रहना चाहती हूं। किसी के लिए नहीं रुकना, मैं खुश हूं कि आज के दिन जिन सवालों के जवाब चाहिए थे, वे मिल गए और मुझे जिसको जो बताना था, बता चुकी हूं। थैंक्यू, मुझे दुआओं में याद रखना। पता नहीं, जन्नत मिले न मिले। चलो अलविदा’
इस वीडियो के शेयर करने के बाद आयशा ने साबरमती नदी में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी।
Read More : BREAKING : PCR वैन में ही पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली











