spot_img
Friday, December 8, 2023
20.1 C
Ranchi
20 C
Patna
20 C
Lucknow
spot_img
December 8, 2023
spot_img

Related articles

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रिजाइन करने के 3 दिन बाद महिला HR मैनेजर की फंदे से लटकी मिली लाश, sucide note में लिखा…

spot_img
spot_img
spot_img

Published On :

spot_img
  • खुदकुशी के पहले मामा को फोन कर ऑफिस के टेंशन का किया था जिक्र

MP : मध्‍य प्रदेश में इंदौर के नरीमन पॉइंट में रहने वाली 30 साल की शालू निगम ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वह देव एग्रो केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स कंपनी में HR मैनेजर थी। तीन दिन पहले ही कंपनी से रिजाइन किया था। सुसाइड से पहले उसने अपने मामा राकेश को फोन पर ऑफिस के टेंशन को लेकर जिक्र किया था। परिजन ने ऑफिस स्टाफ पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। लसूड़िया पुलिस ने सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

जैसा पुलिस ने हमें पढ़कर बताया 

मम्मी, पापा, मीनू, ट्विंकल और सर एमपी सिंह, मुझे पता है कि आपको मुझ पर गुस्सा आ रहा होगा, लेकिन मैं आप सब से बहुत प्यार करती हूं। मैं बहुत किस्मत वाली थी, जो आपकी कंपनी में काम कर रही थी। मैं बड़ी किस्मत वाली हूं कि मुझे आप जैसे भाई-बहन और मां-बाप मिले, जो मुझे बहुत प्यार करते हैं। मुझे इतनी अच्छी कंपनी में काम करने का अवसर मिला। मेरे जीवन में मैंने जो भी सोचा, वो सभी मिला। लेकिन, अब मेरे पास और कोई चारा नहीं है। मुझे सब कुछ मिल चुका है। मैं अपनी से खुशी से यह कदम उठा रही हूं…।

छोटी बहन के साथ रहती थी किराए के घर में

SI अशरफ अली अंसारी के मुताबिक, शालू छोटी बहन शिल्पा के साथ किराये पर रहती थी। शिल्पा भी जॉब करती है। सोमवार देर शाम वह ड्यूटी से वापस लौटी तो शालू ने दरवाजा नहीं खोला। उसने पड़ोस के फ्लैट वालों को बुलाया। रोशन दान से झांक कर देखा तो शालू फंदे से लटक रही थी। इसके बाद पुलिस को खबर की। पुलिस को एक डायरी में सुसाइड नोट मिला है। इसमें मर्जी से खुदकुशी की बात लिखी है। सुसाइड नोट में स्टाफ के परेशान करने जैसी कोई बात नहीं लिखी है।

इस्तीफे की वजह बताई थी बहन का ट्रांसफर

कंपनी के अधिकारी मानपाल सिंह ने बताया, शालू ने जब नौकरी छोड़ी तो वह फ्लैट पर मिलने गए थे। उसने बहन का अन्य जगह ट्रांसफर होने की बात करते हुए नौकरी छोड़ने की बात कही थी। उससे ऑफिस के कामकाज के बारे में भी पूछा था, लेकिन उसने स्पष्ट जवाब नहीं दिया था।

मामा बोले- वो सुसाइड नहीं कर सकती

शालू के मामा राकेश निगम ने बताया कि घटना से एक दिन पहले शालू ने उनसे बात की थी। बोला था- टेंशन में ज्यादा रहती हूं। ऑफिस में टेंशन चल रहा है। लेकिन, स्पष्ट कुछ नहीं बताया। उसका कहना था- मुझे नौकरी नहीं करना है। शालू तीन साल से काम कर रही थी। सुसाइड नोट में क्या है, जानकारी नहीं है। उसने सुसाइड नहीं की है। जब उसे फंदे पर देखा गया तो घुटने नीचे थे। वो सुसाइड नहीं कर सकती। उनसे बात करने के दूसरे दिन की सुबह 11 बजे उसने मां से अच्छे से बात की थी। कहा था- मैं टिकट कराती हूं, तुम चार धाम कर आओ। इसके डेढ़ घंटे बाद 12.30 से उसका फोन बंद आने लगा। बाद में उसकी मौत की खबर मिली।

शालू निगम के पिता का नाम कृष्णदत्त निगम है। वह सतना शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गढ़िया टोला में रहते हैं। पिता शराब कंपनी में नौकरी करते हैं। एक भाई और दो बहन हैं। इंदौर के नरीमन पॉइंट में रहने वाली 30 साल की शालू निगम ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सतना की रहने वाली शालू इंदौर की देव एग्रो केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स कंपनी में HR मैनेजर थी। तीन दिन पहले ही उसने कंपनी से इस्तीफा दिया था।

Read More : अचानक CRPF जवानों को होने लगी उल्टी और पेट दर्द, कैम्प में मचा हड़कंप

Read More : #Sex Racket : शादी कर लड़कियों को बना देता था कॉलगर्ल, कारनामे सुन पुलिस दंग

Read More : #Ice Cream असली है या नकली, ऐसे करें पहचान

Read More : OMG! 6 घंटे Service down, 52 हजार करोड़ का नुकसान

Read More : कमाने गया पति, रंगरलियां मनाते धराई पत्नी, देखें फिर क्या हुआ…

Read More : BREAKING : दिनदहाड़े रेलवे लाइन में चली ताबड़तोड़ गोली, इंजीनियर जख्मी

Read More : PLFI ने जारी किया पर्चा, लिखा- कल 12 बजे तक…

Read More : भू-माफिया कमलेश को भेजा गया जेल…देखें

Read More : आखिरकार भू-माफिया कमलेश का खूंटा डोला, गिरफ्तार… अब कई रसूखदार भी होंगे बेनकाब, देखें वीडियो

Read More : यूपी के शूटर को मिली थी भाजपा नेता की मुड़ी की कीमत, सुनें क्या बोले रुरल एसपी

- Advertisement -
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Recent articles

spot_img

Don't Miss

spot_img
spot_img
spot_img