Bihar : समस्तीपुर के SP कार्यालय में शनिवार की सुबह एक ऐसा क्षण आया जिसने वहां मौजूद हर चेहरे पर सन्नाटा उकेर दिया। नवादा की रहने वाली दो बच्चों की मां अमृता कुमारी गुजरे तीन दिनों से न्याय की उम्मीद लेकर हर सुबह की तरह SP ऑफिस पहुंचीं, लेकिन मुलाकात न होने के बाद उन्होंने निराशा की आखिरी लकीर अपनी कलाई पर खींच दी। बरामदे में बहता खून एक मां की बेबसी, एक पत्नी होने के अधिकार की लड़ाई और व्यवस्था की खामोशी का मूक प्रमाण था। अमृता ने मीडिया को बताया कि साल 2022 में गया के विष्णुपद मंदिर में उनकी शादी सहायक जेल अधीक्षक आदित्य कुमार से हुई थी। दोनों पति-पत्नी की तरह रहते भी थे। लेकिन आदित्य के समस्तीपुर ट्रांसफर के बाद उनका बर्त्ताव बदल गया। अब वह अमृता को पत्नी मानने से ही इनकार कर रहे हैं। अमृता रोते हुये बोली, मैं दो दिनों से बच्चों के साथ उनके सरकारी आवास में थी, लेकिन 1 दिसंबर को उनके पिता दिलीप सिंह ने पुलिस बुलाकर हमें घर से मारपीट कर भगा दिया। उनकी आवाज में दर्द था, आंखों में डर और सवाल, क्या मेरी शादी, मेरा अधिकार, सब झूठ था? दलसिंहसराय के थानेदार इरशाद अहमद ने मीडिया को बताया कि अमृता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इलाज जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी है।
झुलसते झारखंड पर अब मेघों की दस्तक, इस रोज से बदलेगा मौसम…
Ranchi : झारखंड में भीषण गर्मी से परेशान लोगों...
खेत-खलिहान बचाने की तैयारी में जुटा प्रशासन…
Ranchi : रांची जिला समाहरणालय के बंद कमरों में...
प्यास से तड़पता रहा रांची, खरीदकर पीना पड़ा पानी…
Ranchi : राजधानी रांची में बुधवार का दिन प्यास...
रांची में निकला फ्लैग मार्च, ताकि कायम रहे अमन…
Ranchi : राजधानी रांची में अमन और भाईचारे की...
बेटा बंधुआ मजदूर, बाप पर 1 करोड़ का ईनाम…
Kohramlive : देश के केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने...





