spot_img

Woh 3 Din : रिक्‍शा चालक बने कॉमेडियन संजय मिश्रा, देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk  : एक्टर, कॉमेडियन संजय मिश्रा की नई अपकमिंग फिल्‍म ‘वो तीन दिन’ की चर्चा आजकल खूब हो रही है। इसमें उनकी एक्टिंग का कमाल भी दर्शकों को देखने को मिलेगा।  हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘वो तीन दिन’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में संजय मिश्रा रामभरोसे नाम के एक रिक्शा चालक बने हैं। ट्रेलर में रामभरोसे के 3000 रुपए कमाने की ख्वाहिश उसे मुसीबत में डाल देती है।

मिर्जापुर के एक गांव की कहानी

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के चुनार गांव की कहानी ‘वो 3 दिन’ का ट्रेलर एक आवाज से शुरू होता है, जिसमें एक आदमी किसी का नाम और पता पूछता है। ऐसे में संजय मिश्रा कहते हैं कि रिक्शा वाला कहां किसी का नाम-पता पूछ रिक्शे पर बिठाता है। अगले सीन में संजय मिश्रा राजेश शर्मा को रिक्शा पर बिठाकर पुल से रिक्शा ले जाते हैं।  संजय मिश्रा को तीन दिन के लिए रिक्शा चलाने के लिए 3000 रुपए का लालच दिया जाता है। बस यहीं से कहानी में नया मोड़ आता है।

मैं मेहनत से कमाई करता हूं साहब

अपनी पत्नी और बेटी को बेहतर जिंदगी देने के लिए फिल्म का किरदार रामभरोसे ऑफर तो ले लेता है पर मुसीबतें उसके पीछे हाथ धोकर पड़ जाती हैं। लाइफ में सस्पेंस, ड्रामा, क्राइम और डर की एंट्री एक साथ हो जाती है।  ट्रेलर के अंत तक रामभरोसे को लेकर हर कोई इमोशनल हो जाएगा। संजय मिश्रा बार-बार कहते हैं कि ‘मैं दोबारा कभी ऐसी चीज नहीं करूंगा। मैं मेहनत से कमाई करता हूं साहब’।

30 सितंबर को रिलीज होगी फिल्‍म

‘वो 3 दिन’ को राज आशू ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की कहानी को सीपी झा ने लिखा है। फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में संजय मिश्रा के अलावा राजेश शर्मा, पायल मुखर्जी, राकेश श्रीवास्तव और राम सिंह राजपूत और पूर्वा पराग भी नजर आएंगे। ‘वो 3 दिन’ के अलावा अभी संजय मिश्रा की झोली में ‘होली काऊ’ और ‘सर्कस’ जैसी बिग बजट फिल्में भी हैं।

इसे भी पढ़ें :सरकार की रहमत क्या बरसी, बच गई 2 बच्चियां, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें :बाल संरक्षण में बाल अधिकार से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता जरूरी : राजेश्वरी बी

इसे भी पढ़ें :पद्मश्री रामचंद्र मांझी का निधन, लौंडा नाच के लिए थे मशहूर

इसे भी पढ़ें :ब्रिटेन की महारानी की तबीयत बिगड़ी, PM लिज ट्रस ने ट्वीट कर कही ये बात

इसे भी पढ़ें :सांप ने डंसा छउवा को, जादू टोना में भयानक अंत…राजधानी के सोनाहातू में ट्रिपल मर्डर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :पद्मश्री रामचंद्र मांझी का निधन, लौंडा नाच के लिए थे मशहूर

इसे भी पढ़ें :काइनेटिक ग्रीन ने लॉन्‍च किया Zing HSS इलेक्ट्रिक स्‍कूटर, दाम सस्‍ता और स्‍पीड भी जबर्दस्त

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘लॉकअप’ में क्यों आईं सुनीता आहूजा? ये बता गई…

Kohramlive : सुनीता आहूजा इन दिनों लॉकअप: सच या सजा...

क्रिकेट के मैदान से दूर आज सबसे खास भूमिका में दिखेगा यह खिलाड़ी…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट गेंदबाज आकाशदीप...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...